फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal border close again due to Corona

कोरोना के कारण नेपाल सीमा बंद: अपनों के बिना बेरंग हुई होली, मिलने की आस अधूरी

Mon, 29 Mar 2021 07:15 AM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Mar 2021 07:15 AM IST
सार

  • कोरोना के कारण फिर हुआ नेपाल सीमा पर आवागमन बंद
  • नेपाल सीमा से लौटे भारतीय नागरिक और बेटियां

 

विज्ञापन
Nepal border close again due to Corona
इंडो नेपाल सीमा पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-नेपाल के संबंध सदियों पुराने रहे, रिश्तेदारी, खानपान, संस्कृति, संबंधों का ऐसा ताना बाना है जिसमें दोनों देशों के नागरिक अपने उत्सव को भी मिलजुल कर मानते हैं, पिछले वर्ष होली 9 मार्च को थी। जिस कारण दोनों देशों के नागरिकों को होली आपस में खेलने में कही कोई दिक्कत नहीं हुई, न ही सीमा पर कोई रुकावट थी।

विज्ञापन


इस वर्ष कोरोना का असर बढ़ने के कारण सीमा सील कर दी गई। यह दोनों देशों के इतिहास में पहली बार है, जब होली पर्व एक दूसरे के बगैर मनाया जाएगा। सीमा पर रोजाना अपनों के पास जाने की आस में सैकड़ों लोग आ रहे हैं, पर निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाली प्रशासन रविवार सोनौली सीमा पर पहुंचे 80 भारतीय लोगों को वापस लौटा दिया। राजस्थान के विनीत मित्तल की शादी नेपाल काठमांडू में हुई है। अपनी पत्नी के साथ वह अपने ससुराल जाने के लिए सोनौली सीमा पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वापस जाना पड़ा। उनकी पत्नी वैशाली ने बताया कि शादी के बाद पहली होली मां के यहां खेलनी थी, पर सीमा से लौट रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हुई के जगदीश यादव के कई रिश्तेदार नेपाल में हैं, घर के बने अचार, पापड़, मिठाई, गिफ्ट लेकर नेपाल होली की शुभकामना के लिए जाना था। उन्होंने कहा बहुत निराशा हुई। आरती थापा, मनोज शेरपा, मंजू जायसवाल बहुत से नेपाली नागरिक सीमा से पुनः नेपाल लौट गए। सबकी अपनो संग होली खेलने और मिलने की आस टूट गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed