फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NEET UG Result 2023 Gorakhpur topper students

NEET UG 2023: नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा, होनहारों ने अच्छे अंक हासिल कर साबित की श्रेष्ठता

Thu, 15 Jun 2023 11:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

नीट के रिजल्ट में बेतियाहाता स्थित मोमेंटम संस्था के छात्रों ने परचम लहराया है। संस्था की छात्रा रितिका दूबे ने 642 अंक, अनुष्का सिंह ने 641 अंक, चैतन्या अरोरा ने 615 अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
NEET UG Result 2023 Gorakhpur topper students
NEET UG 2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स, राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में जिले के मेधावियों ने श्रेष्ठता साबित की है। परिणाम आने के बाद होनहारों के घरों में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर के जंगल छत्रधारी, शाहबंज निवासी बल्ली पटरा के दुकानदार सुभाष चंद यादव की होनहार बेटी चित्रा ने 627 अंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता को साबित की है। चित्रा ने कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। वहीं, रौनक कुमार सिंह ने 695 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर 555वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


चित्रा ने बताया कि वह अपने मामा से प्रेरित हैं। उनके मामा भी डॉक्टर हैं। उन्होंने तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की है। बताया कि सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड से हाईस्कूल में 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। उनकी माता सविता यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा और डीएम न्यूरो अजय यादव के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार साइंस सेंटर के रौनक कुमार सिंह ने 695 अंक हासिल किया है। रौनक की माता गीता सिंह गृहणी व पिता डॉ योगेंद्र सिंह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। बालापार, बैजनाथपुर के पूर्व प्रधान संजय पासवान की पुत्री सुप्रिया कुमारी ने एससी कटेगरी रैंक में 316 अंक प्राप्त किया है। सुप्रिया की सफलता पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। वहीं, श्रुति पांडेय ने 633 अंक प्राप्त किया है।

 

मोमेंटम बेतियाहाता के छात्रों ने लहराया परचम

नीट के रिजल्ट में बेतियाहाता स्थित मोमेंटम संस्था के छात्रों ने परचम लहराया है। संस्था की छात्रा रितिका दूबे ने 642 अंक, अनुष्का सिंह ने 641 अंक, चैतन्या अरोरा ने 615 अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इसके अलावा यश गुप्ता ने 586, सूरज गुप्ता ने 585, प्रियंका मिश्रा ने 584, आयुष शर्मा ने 564, आशुतोष ने 562, मुदित कुमार श्रीवास्तव ने 556, ईशा बेक ने 418, शिवांगिनी कन्नौजिया ने 454 अंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के निदेशक अरविंद त्रिपाठी एवं इं. विकास अग्रवाल ने सभी सफल छात्र तथा छात्राओं को बधाई दी है। कहा कि सभी छात्रों ने नियमित टेस्ट क्लासेज एवं उचित मार्ग दर्शन में कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की है। संस्था के शिक्षक ओम, राम, बृज, पंकज, रजनीश, सीपी, सूरज , सुबोध, सुधांशु, गौतम ,वरूण, आदित्य, प्रसून ने छात्रों को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत: बेटी बोली- पुलिस के साथ आए थे पट्टीदार, घेरते ही हो गए थे बेहोश

गुरुकुल के छात्रों ने साबित की श्रेष्ठता
गुरुकुल पाठशाला के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर श्रेष्ठता साबित की है। आदित्य सिंह ने 686 अंक, शालिनी चौधरी ने 668 अंक, प्रकृति पांडेय ने 661 अंक, गरिमा चौरसिया ने 656 अंक, समीक्षा सिंह 652 अंक, रामानंद यादव 650 अंक, अंबरीश राय ने 650 अंक, जिया तौहिद ने 646 अंक, अष्टभुजा सिंह ने 645 अंक, सौम्य सिंह ने 642 अंक, हर्ष जायसवाल ने 640 अंक, सचिन यादव ने 637 अंक, श्वेता सिंह ने 635 अंक, कमरूल हूडा ने 630 अंक, प्रशांत कुमार मिश्र ने 628 अंक, शिखा त्रिपाठी ने 628 अंक, संस्कृति शुक्ला ने 628 अंक, सन्नी जायसवाल ने 627 अंक, विकास कुमार वर्मा ने 624 अंक, महिमा रौनियार ने 624 अंक, अमन कुशवाहा ने 623 अंक, संजीव कुमार सिंह ने 620 अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। गुरुकुल के 250 से अधिक छात्रों ने सफलता अर्जित की है। गुरुकुल के निदेशक एसके आर और सूरी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

अभ्यास के होनहारों ने किया बेहतर प्रदर्शन

अभ्यास क्लासेस, पार्क रोड के छात्रों ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव वर्मा ने 675 अंक हासिल कर संस्थान गौरव बढ़ाया है। सिमरन मिश्रा (661), कामरान अशरफ (655), सोनम यादव (643), सौम्या सिंह (642), सृष्टि श्रीवास्तव (641), प्रगति मिश्रा (635), धर्मेश कुमार गिरी (635), अंतरा जायसवाल (634), आमना नवाज खान (621), जैनब फातिमा (621), आशुतोष पांडेय (618), अंशुमान चौरसिया (616), सौम्या मिश्रा (615), निधि वर्मा (610), अंकित कुमार सिंह (601), श्रेया पटेल (600), सृजन पांडे (600), सोनम जायसवाल (598 ) अंक हासिल किया है। संस्थान के निदेशकों ने बताया कि अभ्यास क्लासेस के 53 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल करके संस्थान का नाम रोशन किया है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत, विरोध में पांच घंटे हाईवे जाम

कैटलिस्ट संस्थान के 150 छात्रों हासिल की सफलता
कैटलिस्ट संस्थान के 150 होनहारों ने नीट में सफलता पाई है। संस्थान के छात्र आयुष गुप्ता 663, आस्था सिंह 659, अनुराधा मल्ल 647, अमित चक्रवर्ती 644, आयुषी वैश्य 623, अंशु सिंह 622, अंकुर रावत 621, आयुशी त्रिपाठी 615, सादिया अफरोज 611, आषिफ हुसैन 607, प्रेम पांडेय 604, समीर कन्नौजिया 601, आनंद कुमार 595 अंक प्राप्त किए हैं। सभी सफल छात्रों को कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। छात्रों ने सफलता का श्रेया शिक्षक प्रदीप, रजनीश, महेंद्र, विनय, नन्द किशोर, नैनीश, राहुल आदि को दिया है।


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में गर्मी का असर: आठवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश

स्टार पीएमटी के छात्रों का दबदबा कायम
नीट में स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल के छात्रों ने एक बार फिर बेहतर सफलता हासिल की है। संस्थान के 223 से अधिक विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। 52 छात्रों ने 600 से ऊपर अंक प्राप्त कर अपनी मेधा को साबित किया है। संस्थान के अबू समा खान ने 671 अंक, अंकित जायसवाल ने 665 अंक, मनिया गुप्ता ने 657 अंक, आंचल यादव ने 656 अंक, शिवांगी वर्मा ने 654 अंक, फरहत फातिमा ने 652 अंक, आशुतोष जायसवाल ने 650 अंक, हलीमा अहमद ने 648 अंक, सिद्धेश्वर ने 648 अंक, रूशिल सिंह ने 646 अंक, अविजित मुद्गल ने 642 अंक, शुभम शर्मा ने 641 अंक, प्रथम कुमार शर्मा ने 639 अंक, अंशिका मौर्य ने 638 अंक, फलक ने 637 अंक, अफजल नसीम ने 635 अंक, यश अग्रहरी ने 635 अंक, प्रगति मिश्रा ने 635, रितेश प्रताप ने 628, आशीष कुमार सिंह ने 628 अंक, सन्नी जायसवाल ने 627 ने अंक हासिल की अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

अरिहंत ने लहराया सफलता का परचम

गोलघर स्थित अरिहंत कॅरियर इंस्टीट्यूट के मो. अयान खान ने 670 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर 2519 रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों में महेश्वरी ने अंक 650 अंक, शोभित ने 641 अंक, कुशाग्र ने 640 अंक, ममता ने 637 अंक, दीपक ने 630 अंक हासिल किया है। संस्थान के अध्यक्ष अजय शाही ने सफल हुए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए बधाई दी है। संस्थान के सभी सफल छात्र-छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक नितिन श्रीवास्तव, उप निदेशक अमित वर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां

पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों में लहराया परचम
पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के छात्र आयुष कुमार 651 अंक, आदित्य मद्धेशिया ने 630 अंक, हर्ष कुमार ने 623 अंक, इशिका कुमारी ने 617 अंक, अंशिका मौर्या ने 611 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर इं. दीपक सिंह ने कहा कि यह सफलता बच्चों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, जो उन्होंने शिक्षको के कुशल निर्देशन में प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले

साइंस सेंटर के रौनक सिंह ने 555 वां रैंक हासिल किया
साइंस सेंटर के रौनक कुमार सिंह ने 695 अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर 555वीं रैंक प्राप्त की है। साइंस सेन्टर के ही मोहित अग्रवाल ने 665 अंक, अंशिका शर्मा ने 647 अंक, कृष्ण प्रताप सिंह ने 643 अंक, दिव्या यादव ने 630 अंक, प्रकाश पांडेय ने 622 अंक, मो. इमरान अंसारी ने 616 अंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने सभी सफल सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

एबीसी क्लासेज के 67 छात्रों का हुआ चयन

एबीसी क्लासेज के 67 छात्रों ने नीट में सफलता पाई है। इनमें 18 छात्रों ने 600 अंक से अधिक हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है। गर्वित सिंघल ने 685 अंक पाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के गर्वित सिंघल ने 685 अंक, उपेंद्र सिंह ने 674 अंक, सत्यम मल्ल ने 668 अंक, आकिब खान ने 662 अंक, दिव्यांशु गुप्ता ने 661 अंक, आयुष श्रीवास्तव ने 658 अंक, आरफा ने 655 अंक, राहुल शर्मा ने 648 अंक, सीमा ने 640 अंक, कमल सिंह ने 637 अंक, लकी ने 633 अंक, रेहान खाने ने 630 अंक, अक्षत शर्मा ने 625, अदीब हुसैन ने 615, अर्सलान अंसारी ने 606, मोहम्मद यूसुफ ने 604 हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है।

इसे भी पढ़ें: मम्मी मुझे बचा लो: गहरे पानी में जाते हुए चिल्लाने लगा दिलशान, एक-एक कर पांच डूबे, मौत के मंजर पर भारी ममता

रेजोनेंस गोरखपुर स्टडी सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
रेजोनेंस गोरखपुर स्टडी सेंटर के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर संस्थान का परचम लहराया है। संस्था के श्रुति पांडेय ने 633 अंक, ऐनी यादव ने 605 अंक पाकर रेजोनेंस एवं पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय रेजोनेंस के शिक्षकों तथा अपने माता-पिता को दिया है। बच्चों के इस सफलता पर सेंटर हेड संकर्षण त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed