{"_id":"613604fe8ebc3e05fe6ebcf0","slug":"ndrf-rescued-69-people-in-villages-affected-by-gorra-river-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एनडीआरएफ ने गोर्रा नदी से प्रभावित गांवों में 69 लोगों का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एनडीआरएफ ने गोर्रा नदी से प्रभावित गांवों में 69 लोगों का किया रेस्क्यू
Mon, 06 Sep 2021 05:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
अभियान में किसी भी तरह की जान व माल की हानि के बिना सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल तरीके से 69 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसमें 30 पुरुष, 20 महिलाएं एवं 19 बच्चे शामिल हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़ रेस्क्यू करते एनडीआरएफ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गोर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चौरीचौरा तहसील के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन की पहल पर चौरीचौरा तहसील में कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर राहत बचाव कार्य किया जाए। तैनात इंस्पेक्टर सभाजीत यादव के नेतृत्व में एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने बाढ़ की पानी से घिरे ग्राम राजधानी, जयराम कोल, सधना, भरोहिया बसुही, जोगिया तथा बरहरा में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
अभियान में किसी भी तरह की जान व माल की हानि के बिना सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल तरीके से 69 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसमें 30 पुरुष, 20 महिलाएं एवं 19 बच्चे शामिल हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने अपनी पूरी टीम सहित एनडीआरएफ टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करके वहां के लोगों का दुख दर्द साझा किया। उन्होंने ने प्रशानिक अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी गोरखपुर विजय किरण आंनद, उप जिलाधिकारी चौरी चौरा, पूर्व प्रमुख सुनील पासवान, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आनंद शाही, तहसीलदार चौरीचौरा संबंधित प्रभावित गावों के ग्रामप्रधान, लेखपाल एवं एनडीआरएफ के संबंधित बचावकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन