फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NDRF holds bike rally with the Tricolour; patriotic slogans echo.

Gorakhpur News: तिरंगे के साथ एनडीआरएफ ने निकाली बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

Sat, 15 Aug 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
NDRF holds bike rally with the Tricolour; patriotic slogans echo.
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरआरसी चारगांवा से निकली रैली
विज्ञापन

- शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नौकाविहार पहुंची, लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ (आरआरसी) की ओर से बाइक रैली निकाली गई। कमांडेंट अनूप कुमार बिष्ट के निर्देशन में उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने रैली का नेतृत्व किया। तिरंगे से सजी बाइकों पर सवार एनडीआरएफ जवानों ने शहर में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
रैली के दौरान जवानों ने ‘वंदे मातरम्’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर दिल तिरंगा’ के नारे लगाए। इससे रास्ते भर देशभक्ति का माहौल बना रहा। जवानों ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

एनडीआरएफ निरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, शौर्य, त्याग, एकता और अखंडता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की सामूहिक अभिव्यक्ति है। रैली आरआरसी चरगांवा ब्लॉक से शुरू होकर असुरन चौक, काली मंदिर, कचहरी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज और बुद्ध विहार गेट होते हुए नौकाविहार पहुंची। इसके बाद रैली वापस आरआरसी पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें शाहपुर थाने के उपनिरीक्षक गिरीश चंद पांडेय और पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed