{"_id":"6929f1c02a730d7b720d7b13","slug":"national-wrestling-competition-begins-tomorrow-preparations-underway-for-final-round-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1149509-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कल से, अंतिम दौर में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कल से, अंतिम दौर में तैयारियां
विज्ञापन
- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती (ग्रीको रोमन) अंडर 17 व अंडर 19 बालक प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेंगी। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने आयोजन स्थल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शुक्रवार को विभिन्न राज्यों की टीमों का आना शुरू हो गया।
प्रतियोगिता की मेजबानी माध्यमिक शिक्षा विभाग कर रहा है। शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संंबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने भूमि समतलीकरण, साफ-सफाई, कैटरिंग ओर पंडाल आदि की व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया।