UP News: गोरखपुर में बोले BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, मोदी ने नए भारत की संकल्पना को किया साकार
राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। जब हम भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं, तो हमें खुशी होती है कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाईयों की ओर ले जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 8 सालों में नए भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र के प्रवास पर आए प्रदेश प्रभारी एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2014 का चुनावी जनादेश यूपीए सरकार के पॉलिसी, पैरालिसिस, भ्रष्टाचार और जबरदस्त वंशवादी राजनीति के बाद था। 135 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और कौशल से संचालित और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास‘ के मंत्र पर चलने वाली मोदी सरकार ने गरीबी दूर करने और देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कई पहल की हैं।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। जब हम भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं, तो हमें खुशी होती है कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाईयों की ओर ले जा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरूआत हुई, जिसने आम नागरिकों की भावनाओं को समेट लिया। लाल बत्ती की रौब और धमक पर विराम लग गया। दिल्ली की सत्ता के गलियारे से दलाल गायब हो गए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 8 साल के कार्यकाल में जन से लेकर धन तक से जुड़े सबसे ज्यादा बड़े फैसले लिए। फिर चाहें नोटबंदी व जीएसटी हो या आयुष्मान भारत, जन-धन योजना, उज्ज्वला स्क्रीम या किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं। योग का दुनियाभर में नई पहचान दिलानी हो या कारोना संकट में दुनिया के गरीब देशो की मदद करनी हो, हर मोर्चे पर उन्होंने देश की छवि मजबूत करने की कोशिश की है।
प्रदेश प्रभारी ने मोदी के नेतृत्व में देश मे हुए ऐतिहासिक फैसलों को गिनाते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले का असर हुआ कि 2020 के चीन के 25.4 अरब की तुलना में भारत ने 25.5 अरब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पीछे छोड़ा और अमेरिका को भी पछाड़ा जबकि पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को भारत की शक्ति का एहसास कराया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू कर एक देश एक टैक्स की नीति लागू की जिसका असर रहा कि जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ के पार होकर नित नए रिकार्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा खत्म करने का असर रहा कि तलाक के 80 प्रतिशत मामले घटे। कानून लागू होने से पहले यूपी में 63 हजार केस थे। कानून बनने के बाद सिर्फ 221 केस ही आए। जबकि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य को मिलें सभी विशेषाधिकार खत्म करना और सीएए लागू करने व सरकारी बैकों के विलेय सहित कई अन्य ऐतिहासिक निर्णय इन 8 वर्षों में लिए गए।
योगी से मिले, जन्म दिन की दी बधाई
प्रदेश प्रभारी सुबह गोरखनाथ मंदिर पंहुचे और पूजा अर्चना की। इस बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। यहां से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के साथ बस्ती के लिए रवाना हो गए। प्रदेश प्रभारी यहां संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे।