{"_id":"5e2b24648ebc3e4aff740b1c","slug":"narkatiaganj-passenger-will-remain-canceled-till-29-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"29 फरवरी तक निरस्त रहेगी नरकटियागंज पैसेंजर, देखें रेलवे की पांच खबरें एक क्लिक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 फरवरी तक निरस्त रहेगी नरकटियागंज पैसेंजर, देखें रेलवे की पांच खबरें एक क्लिक में
Sat, 25 Jan 2020 08:05 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम का हवाला देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को 29 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 55081, 55082 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन और 55042-55079 गोरखपुर-बेतिया-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।
पाटलीपुत्र और ऐशबाग एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच
12529,12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र -लखनऊ और 15069,15070 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस के यात्रियों को भी अब झटके नहीं लगेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों में भी अति आधुनिक एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है। 27 जनवरी से इन दोनों ट्रेनों में एलएचबी कोच लगने शुरू हो जाएंगे। ट्रेन के कोच संरचना में भी बदलाव हो जाएगा।

आरपीएफ ने चार किशोरों को किया चाइल्ड लाइन के हवाले
रेलवे सुरक्षा बल की टीम को गश्त के दौरान प्लेटफार्म दो पर एक 13 व तीन 16 वर्ष के चार किशोर घूमते हुए मिले। घर का सही पता व मोबाइल नंबर आदि की जानकारी नहीं होने पर आरपीएफ ने चारों को स्थानीय चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
डाॅ. शिल्पी बनीं मंडल परिचालन प्रबंधक सवारी
डाॅ. शिल्पी कन्नोजिया को लखनऊ मंडल का परिचालन प्रबंधक (सवारी) बनाया गया है। शुक्रवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वह गोरखपुर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर तैनात थीं। डाॅ. शिल्पी वर्ष 2014 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा की अधिकारी हैं। मंडल परिचालन प्रबंधक सवारी के पद पर कार्यरत देवानंद यादव का स्थानांतरण उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में हो गया है।
आरपी चंद बने एनईआर के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी
आरपी चंद पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (अराजपत्रित) बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वह जांच अधिकारी मुख्यालय के पद पर तैनात थे।