फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naresh Uttam Patel said every section troubled due to wrong policies of BJP in SP workers conference at Gorakhpur

गोरखपुर में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: नरेश उत्तम पटेल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा की गलत नीतियों के कारण हर तबका परेशान

Mon, 13 Sep 2021 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 10:16 AM IST
सार

पटेल ने किसान-नौजवान-पटेल यात्रा, खेत-खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ में भाजपा पर साधा निशाना। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपना बूथ मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
Naresh Uttam Patel said every section troubled due to wrong policies of BJP in SP workers conference at Gorakhpur
निपाल क्लब में नरेश उत्तम पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवान और किसान सहित हर तबका परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, बिजली, दवा, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और किसानों से छल किया है।  
विज्ञापन


पटेल सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा, खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो के तहत सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती बताया। उन्होंने कहा कि आज दो करोड़ किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। प्रदेश में केवल आठ फीसदी किसानों से धान-गेहूं की खरीद की गई। बाकी 92 फीसदी किसान अपनी उपज बिचौलियों को बेचने को मजबूर हुए।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवकों को रोजगार नहीं दिया गया। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आर्थिक विषमताएं बढ़ी हैं। प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इसलिए कोई उद्योगपति यहां उद्योग लगाने को तैयार नहीं है। कोरोना के नाम पर भी करोड़ों रुपये की लूट हुई है। सरकार बीमारियों व बाढ़ पर भी नियंत्रण नहीं कर पाई। डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकारी तंत्र को बर्बाद कर निजी तंत्र को बढ़ावा दे रही है यह बात जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथ तक जाकर भाजपा के झूठ की पोल खोलें। इससे पहले उनका स्वागत चांदी की साइकिल और मोमेंटो भेंट करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने और संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया।

ये रहे मौजूद

मंच पर अखिलेश यादव, अखिलेश कटियार, संतोष यादव सनी, जगदीश यादव, सुनील सिंह, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, विजय बहादुर यादव, रजनीश यादव, राम ललित, चौधरी शहाब अंसारी, शकील अंसारी, किसान सिंह सैंथवार धर्मेंद्र, सोलंकी, प्रमोद यादव, जितेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, अशोक यादव, एहतेशाम खान, मिर्जा कदीर बेग, श्यामदेव निषाद, सिंहासन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, राजकुमारी देवी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हरि यादव, जयप्रकाश यादव, कबीर आलम, बिंदा देवी, रूपावती बेलदार, कीर्ति निधि पांडेय, सत्येंद्र गुप्ता, दुर्गेश यादव, राम ललित यादव, संजय सिंह सैंथवार, कमल किशोर यादव, कपिस श्रीवास्तव, नीरज शाही, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  
 
कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगवाने की दी नसीहत
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने की अपील की। बताया कि पोलिंग एजेंट वही बनेगा जिसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। कार्यकर्ताओं से अपना बूथ मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि अपने बूथ में घर-घर, गली-गली पहुंच कर गहन जनसंपर्क कर लोगों को पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्य और भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं।  
 
जगह-जगह हुआ स्वागत
गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करने पर चौरीचौरा फुटहवा ईनार, मोतीराम अड्डा, रामनगर कडजहां, बनसप्ति मंदिर, सुबा बाजार, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहे और आरटीओ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला और नारों के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
 
भूतपूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि
नरेश उत्तम पटेल शहर पहुंचकर सबसे पहले भूतपूर्व विधायक केदार नाथ सिंह के आवास गए। उन्होंने केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला महानगर सपा की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में आयोजित स्वागत और कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed