{"_id":"6249d9024bc83534a03f131c","slug":"naresh-uttam-patel-gorakhpur-news-gkp432078078","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी की जीत से ईवीएम पर उठे सवालों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी की जीत से ईवीएम पर उठे सवालों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
पूर्व विधानसभाध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते सपा के प?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी की जीत से ईवीएम पर उठे सवालों पर लगेगी मुहर
- प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटवा में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर मिले बैलेट पेपर के मतों में सपा जीती है और नौ अप्रैल को एमएलसी चुनाव भी बैलेट पेपर से ही होने जा रहे हैं। इसमें भी पार्टी प्रत्याशी संतोष कुमार यादव उर्फ सन्नी अवश्य विजयी होंगे और ईवीएम पर उठाए जा रहे हमारी पार्टी के सवालों को भी बल मिलेगा। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटवा में पार्टी नेताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में कहीं।
सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के आवास पर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों, बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि सपा को विजयी मत होने दीजिए। ऐसा वे इसलिए कहते हैं कि सपा के लोग जनता के हितों से जुड़े मुद्दे की पुरजोर आवाज उठाएंगे और उनकी मनमानी नहीं चलने देंगे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि चुनाव में कुछ लोग धमकियों का सहारा ले रहे हैं, परंतु लोकतंत्र में धमकियों का कोई स्थान नहीं है। इस चुनाव में भाग लेने वाला मतदाता धमकियों से डरने वाला नहीं है और वह इस धमकी का जवाब अवश्य देगा। पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य लोकतंत्र के मजबूत प्रहरी हैं और वह नौ अप्रैल को सपा के पक्ष में मतदान करके इसे बता देंगे।
बैठक का संचालन पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैयदा खातून, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विभा शुक्ला, परशुराम निषाद, केके चौधरी, तौलेश्वर निषाद आदि ने भी संबोधित किया।