फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mysterious death of young man in Sahajanwan at Gorakhpur

गोरखपुर: युवक की रहस्यमय मौत, घरवाले बोले- विवाद के बाद की खुदकुशी

Thu, 09 Sep 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

सहजनवां में युवक की रहस्यमय मौत, घरवाले बोले, विवाद पर फंदे से लटककर दिलीप ने की खुदकुशी।

विज्ञापन
mysterious death of young man in Sahajanwan at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के नारंग पट्टी गांव में दिलीप कुमार भट्ट (46) की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक, उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की है। उसकी अंत्येष्टि करने की तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नारंगपट्टी निवासी दिलीप कुमार भट्ट चार भाई है। जिनका अपना संयुक्त परिवार है। दो भाई अवधेश भट्ट व रमेश भट्ट चेन्नई में रह कर मजदूरी करते है। घर पर छोटा भाई रमेश भट्ट रहता है। चार माह पूर्व दिलीप कुमार भट्ट दिल्ली कमाने गया हुआ था। एक हफ्ते पहले घर पर आया था।
विज्ञापन


स्वजन के अनुसार, रात में नशे की हालत में घर पहुचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इस पर घरवालों ने शांत करा दिया। पत्नी अनिता भट्ट अपने दोनों बच्चे गगन और सुमित को लेकर दो मंजिले कमरे में लेकर चली गई। दिलीप अपने को कमरे में बंद कर लिया था। उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- मलाव नदी पर बाढ़ पीड़ित स्वयं बना रहे लकड़ी का पुल, बोले- इसी के नाम पर वोट लेते हैं नेता


गुरुवार को पड़ोस में किसी का कर्मकांड हो रहा था, जब लोगों ने चर्चा किया कि वह दिखाई नहीं दे रहा है तो स्वजन कमरे के पास गए। बुलाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो स्वजन किसी तरह फाटक को खोला तो देखा कि वह बेड सीट की रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा है। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पुलिस के पहुंचने से पहले उसे पंखे से उतार कर दाहसंस्कार करने की तैयार में जुट गए।

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र लाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed