{"_id":"6285db3d26ea313ec9581b09","slug":"murderer-woman-filed-case-of-molestation-on-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Love: जिसके प्रेम में बनी कातिल, उसी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Love: जिसके प्रेम में बनी कातिल, उसी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
Thu, 19 May 2022 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 May 2022 11:23 AM IST
सार
खोराबार इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला का पड़ोसी से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्तों की जानकारी पति को हो गई तो वह रोक-टोक करने लगा था। प्रेम में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोरबार थाने में बुधवार को अजीब मामला सामने आया। एक महिला ने अपने उसी प्रेमी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, जिसके प्रेम में वह कातिल बनी थी।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में युवक के प्रेम में ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। प्रेमी संग मिलकर हत्या करने के मामले में दोनों जेल भी गए थे और तीन साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए। अब महिला ने प्रेमी पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला का पड़ोसी से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्तों की जानकारी पति को हो गई तो वह रोक-टोक करने लगा था। प्रेम में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में जेल भेजा था।
विज्ञापन
दोनों साथ जेल गए और फिर जमानत पर रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। अब रिश्तों में तल्खी आ गई। महिला अचानक खोराबार थाने पहुंची और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोप के आधार पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।