फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of teenage boy

बेटी से प्रेम संबंध पर पिता ने की प्रेमी हत्या

Sun, 16 Oct 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
murder of teenage boy
बेटी से प्रेम संबंध पर पिता ने की प्रेमी हत्या
विज्ञापन

- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन निवासी किशोर की हत्या का पर्दाफाश
पडरौना/कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन निवासी शिवशंकर बर्नवाल (17) की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता ने की थी। बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज आरोपी ने किशोर की शर्ट से उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद लाश को धान के खेत में फेंककर फरार हो गया था।
सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शनिवार की शाम आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटी से प्रेम संबंध के कारण उसने किशोर की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह घर लौट रहा था। रास्ते में शिवशंकर मिल गया। उसे लगा कि करवाचौथ पर वह उसकी बेटी से मिलकर आ रहा है। उसने शिवशंकर की शर्ट से उसका गला घोंट दिया। शव को धान के खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि किशोर की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बेटी के प्रेमी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन

बेटी से संबंधों की बात गांव में फैलने से खफा था आरोपी
पडरौना/कप्तानगंज। किशोर शिवशंकर की अपनी बेटी से संबंधों की खबर गांव में फैलने से आरोपी नाराज हो गया था। इसके बाद ही उसने शिवशंकर की हत्या करने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। बीती बृहस्पतिवार की रात शिवशंकर अकेला मिल गया तो आरोपी ने उसकी उसी की शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को धान के खेत में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीती 13 अक्तूबर की रात कारीतीन निवासी सुरेंद्र बर्नवाल का डीजे में काम करने वाला बेटा शिवशंकर बर्नवाल (17) लापता हो गया था। शनिवार दोपहर उसका शव धान के खेत में मिला। मामले में भूमि विवाद में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सुरेंद्र ने 14 लोगों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कहानी में मोड़ आ गया।
पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि शिवशंकर का प्रेम संबंध एक किशोरी से था। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हो गई। 15 अगस्त की रात शिवशंकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। किशोरी के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। उसने शिवशंकर को पकड़कर पीटने का प्रयास किया था लेकिन तब वह भाग निकला था। बाद में यह बात गांव में फैल गई तो पिता ने बेटी के प्रेमी की हत्या का मन बना लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह घर लौट रहा था। रास्ते में शिवशंकर मिल गया। उसे लगा कि करवाचौथ पर वह उसकी बेटी से मिलकर आ रहा है। इससे वह गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने शिवशंकर की शर्ट से उसका गला घोंट दिया। शव को धान के खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की चप्पल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed