{"_id":"667342905feee3cd0c02ae64","slug":"murder-of-a-woman-who-left-her-parents-house-for-her-in-laws-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-594884-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मायके से ससुराल के लिए निकली महिला की हत्या- जानें क्यों हो रही हैवानियत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मायके से ससुराल के लिए निकली महिला की हत्या- जानें क्यों हो रही हैवानियत की आशंका
Thu, 20 Jun 2024 04:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:05 PM IST
सार
शव मिलने की सूचना पर एसपी साउथ, सीओ गोला एंव फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस इस मामले में कई बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की हत्या कर फेंका गया अर्धनग्न शव बुधवार को मिला। पुलिस ने बताया कि मायके से ससुराल जाने के लिए महिला निकली थी। चचाईराम सिवान पर पचोहा पेट्रोल पंप के पीछे खेत में बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। कुछ दूरी पर देसी शराब की शीशी, पानी का बोतल, पकौड़ी, दवा का रैपर मिलने से हैवानियत के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर एसपी साउथ, सीओ गोला एंव फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस इस मामले में कई बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-
जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों के अनुसार शनिवार से ही महिला लापता थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह बांसगांव इलाके की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पति ने बताया कि पत्नी का मायका बेलघाट थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार की शाम को वह मायके आई थी। शनिवार की सुबह ससुराल जाने के लिए निकली लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। पति रामसुमेर ने बताया कि वह लुधियाना पंजाब जाने की बात भी कर रही थी। उसका फोन नहीं उठने और काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उरुवा थाने में उसने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।