फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder

नौकरी और मुआवजा मांग रहे परिजनों

Wed, 24 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
murder
नौकरी और मुआवजा मांग रहे परिजनों
विज्ञापन

पर लाठियां भांजीं, कई हुए चोटिल
दो भाइयों की हत्या का मामला ऱ् चार हत्यारोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। जमीन विवाद में मंगलवार को दो भाइयों की हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों ने 50-50 लाख मुआवजे और मृतक आश्रितों को नौकरी की मांग करते हुए शवों के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने की कोशिश पर लोग उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारी जिससे दोनों मृतकों की पत्नी और पुत्र सहित कई लोगों को चोर्टें आइं हैं। बाद में पूर्व विधायक स्वामीनाथ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और अंतिम संस्कार हुआ। उधर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता, पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी और चकरा नोनार गांव निवासी बैजनाथ, उसके पुत्र रंजीत, पुत्री रागिनी और लालजी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लाइसेंसी बंदूक, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखे बरामद कर बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि लालजी ने परिवार के सदस्यों को मारपीट के लिए ललकारा था। आरोप है कि मंगलवार सुबह दोनों परिवारों में मारपीट होने लगी। इसी बीच रागिनी ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूकों को पिता बैजनाथ और लालजी को लाकर दी थी। सीओ देवआनंद ने बताया कि चार हत्यारोपितों को जेल भेज दिया गया है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed