फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal elections SP made up its mind to field only general category candidates

गोरखपुर निकाय चुनाव: सपा ने सामान्य वर्ग का ही उम्मीदवार उतारने का मन बनाया

Tue, 04 Apr 2023 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मेयर पद के उम्मीदवार के लिए जिला प्रभारी के नेतृत्व वाली कमेटी ने नाम प्रस्तावित कर दिए हैं। पांच नामों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपने स्तर से फीडबैक लेंगे और फिर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगाएंगे। इसी तरह जल्द ही नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड के पार्षदों के लिए भी प्रत्याशी के नामों पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
Municipal elections SP made up its mind to field only general category candidates
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आरक्षण संबंधी पेच सुलझने के बाद तेज हुई निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर की सीट पहली बार अनारक्षित होने के बाद सपा ने भी इस बार सामान्य वर्ग का ही उम्मीदवार उतारने का मन बनाया है। मेयर पद पर ब्राह्मण, ठाकुर और कायस्थ नेताओं में से किसी पर दांव लगा सकती है।

विज्ञापन


गत रविवार को तारामंडल क्षेत्र में जिले के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा और बलिया के विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व और वर्तमान जिला व महानगर अध्यक्षों की हुई गोपनीय बैठक में तीन नामों पर सहमति बनी है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे विनय शंकर तिवारी, अमरेंद्र निषाद और विजय बहादुर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  अंग्रेजी के छात्र अब पढ़ेंगे महाकवि कालीदास व भवभूति का नाटक और हिंदी के विद्यार्थी मधुशाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पांच नामों पर मंथन शुरू हुआ और फिर आखिरी में तीन के नाम पर सभी ने सहमति जताई। ये नाम पार्टी शीर्ष नेतृत्व के पास भेजे जाएंगे जहां से एक के नाम पर अंतिम मोहर लग सकती है।

जिन तीन नामों पर सहमति बनी है, उनमें ठाकुर वर्ग से आने वाले नेता शहर के नामी अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं तो वहीं ब्राह्मण चेहरा छात्रसंघ की राजनीति से होकर सियासी राजनीति में कदम रखने वाला है। कायस्थों की अगुवाई करने वाले कायस्थ वर्ग के नेता का नाम भी इन तीन विकल्पों में शामिल है।

फिलहाल, भाजपा की तरफ से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ही सपा अपने पत्ते खोलेगी। उधर तीन दिन बाद आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद सपा, वार्ड के पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज कर देगी।

इसे भी पढ़ें: सहजनवां में स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे CM योगी, 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा खेल का मैदान

पार्षद पद के लिए हर वार्ड से आधा दर्जन से अधिक लोग दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं आरक्षण की बदली हुई नई सूची में ज्यादातर नगर पंचायतों के आरक्षण में बदलाव होने की वजह से यहां के लिए दावेदारों से फिर से आवेदन लिए जा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मेयर पद के उम्मीदवार के लिए जिला प्रभारी के नेतृत्व वाली कमेटी ने नाम प्रस्तावित कर दिए हैं। पांच नामों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपने स्तर से फीडबैक लेंगे और फिर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगाएंगे। इसी तरह जल्द ही नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड के पार्षदों के लिए भी प्रत्याशी के नामों पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। पार्टी तैयारियों में जुट गई है। जनता, भाजपा की नीतियों से परेशान है और सपा पर विश्वास जता रही है। निकाय चुनाव में सपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed