फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   English students will now read play of Mahakavi Kalidas and Bhavabhuti

Exclusive: अंग्रेजी के छात्र अब पढ़ेंगे महाकवि कालीदास व भवभूति का नाटक और हिंदी के विद्यार्थी मधुशाला

Tue, 04 Apr 2023 01:41 PM IST
vivek shukla राजन राय गोरखपुर।
राजन राय गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Apr 2023 01:41 PM IST
सार

शिवा ट्रायलजी और रामचंद्र सीरीज जैसी बेस्टसेलर बुक्स के लेखक अमीश त्रिपाठी के शिवा ट्रिलॉजी की पहली किताब इमोरटल्स ऑफ़ मेलुहा भी पढ़ाई जा रही है। गुलजार का प्रसिद्ध गीत मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है का अनुवाद विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
English students will now read play of Mahakavi Kalidas and Bhavabhuti
अभिज्ञान शाकुंतलम, मधुशाला और वर्दी वाला गुंडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के विद्यार्थी अब कालजयी नाटक, गीत और उपन्यास भी पढ़ेंगे। गुलजार, चेतन भगत, हैरी पाॅटर और अमित त्रिपाठी के उपन्यास के बाद अगले सेमेस्टर में उन्हें महाकवि कालीदास का अभिज्ञान शाकुंतलम और भवभूति के संस्कृत में नाटक उत्तर रामचरितम को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


परास्नातक की कक्षाओं के पाठ्यक्रमों में ब्रिटिश उपन्यासकार मिल्टन, शेक्सपियर आदि के नाटक व उपन्यास को शामिल किया गया था। अब नई शिक्षा नीति पर आधारित परास्नातक के इन पाठ्यक्रमों में पाश्चात लेखकों की जगह अपने देश के प्रसिद्ध व चर्चित नाटक व उपन्यास को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस को छकाने में पेशेवर से भी शातिर निकला अर्पित का नौसिखिया गैंग, पकड़ से अब भी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय सेमेस्टर में छात्रों को चेतन भगत के उपन्यास पाइव प्वाइंट समवन को पढ़ाया जा रहा है। इसी उपन्यास पर आमिर खान की सुपर हिट फिल्म थ्री इडियट बनी थी। इसी प्रकार अमित त्रिपाठी ने राम पर कई सीरिज लिखी हैं, जिसकी चर्चा खूब है। इसे भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। जादुई दुनिया पर आधारित हैरी पॉटर के उपन्यासों को भी पढ़ाया जाने लगा है।

खूब भा रहे हैरी पॉटर की जादुई दुनिया पर उपन्यास

शिवा ट्रायलजी और रामचंद्र सीरीज जैसी बेस्टसेलर बुक्स के लेखक अमीश त्रिपाठी के शिवा ट्रिलॉजी की पहली किताब इमोरटल्स ऑफ़ मेलुहा भी पढ़ाई जा रही है। गुलजार का प्रसिद्ध गीत मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है का अनुवाद विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। जेके रोलिंग का हैरी पॉटर विद्यार्थियों को जादुई दुनिया में ले जाता है। इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि अपनी सहजता, सरलता और सुबोधता की वजह से लोकप्रिय साहित्य व्यापक जन समुदाय के बीच पहुंचता है, उसका जुड़ाव आमजन से होता है। कलात्मक साहित्य को गंभीर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मंकी कैप पहन कर चोरी की फिर हो गया टकला, 22 कैमरों की मदद से पुलिस ने दबोचा

ऐसे पाठ्यक्रमों से विद्यार्थी अपने आपको सीधे कनेक्ट करते हैं। अंग्रेजी विभाग के एमए द्वितीय सेमेस्टर के लिए एक इलेक्टिव पेपर रखा गया है, जिसमें पॉपुलर लिटरेचर की विभिन्न विधाओं जैसे उपन्यास, जासूसी एवं जादुई कृतियां, गीत, कविता को शामिल किया गया है।
 

हिंदी के विद्यार्थी पढ़ेंगे मधुशाला और वर्दी वाला गुंडा

वेद प्रकाश शर्मा का चर्चित उपन्यास वर्दी वाला गुंडा, जासूसी साहित्य के जनक इब्ने सफी की रचनाएं, रोमांच भरने वाले गुलशन नंदा के उपन्यास नीलकंठ और हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला के बारे में अब गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे।

एमए हिंदी के चौथे सेमेस्टर में लोकप्रिय साहित्य के नाम से नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। हिंदी विभाग का दावा है कि नई शिक्षा नीति के तहत हिंदी के पाठ्यक्रम को रोचक बनाया गया है। पहली यूनिट में लोकप्रिय साहित्य वैकल्पिक विषय के तौर पर आगामी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाया जाएगा। पांच क्रेडिट और सौ अंक वाले लोकप्रिय साहित्य विषय में इब्ने सफी की जासूसी दुनिया, गुलशन नंदा के 'नीलकंठ', वेदप्रकाश शर्मा के 'वर्दी वाला गुंडा', 'राधेश्याम रामायण ( रामलीला मंचन के लिए रची गई रामायण) और हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने कहा कि ऐसे साहित्य, जिसके बड़े पाठक वर्ग बने हैं और जिनकी बाजार में मांग ज्यादा है, उन्हें लोकप्रिय साहित्य के रूप में विश्वविद्यालय के एमए के पाठ्यक्रम में जगह दी गई है। साहित्य के विद्यार्थियों की रचनात्मकता को नया आयाम देने की कोशिश की गई है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed