{"_id":"64354b651d2b0776160e5b6c","slug":"municipal-election-2023-congress-engaged-in-municipal-elections-gorakhpur-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Municipal election 2023: नगर निकाय चुनाव में जुटी कांग्रेस, मेयर के दावेदार करने लगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Municipal election 2023: नगर निकाय चुनाव में जुटी कांग्रेस, मेयर के दावेदार करने लगे आवेदन
Tue, 11 Apr 2023 05:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत के लिए आवेदन लिए गए। इस दौरान प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर प्रभारी अमरेंद्र प्रताप मल ने शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
congress
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। पार्षद से लेकर मेयर तक के दावेदारों ने अपनी-अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को इस संबंध में कई दावेदारों ने आवेदन लेकर दावेदारी पेश करने की शुरुआत कर दी है। वहीं बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत के लिए आवेदन लिए गए। इस दौरान प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर प्रभारी अमरेंद्र प्रताप मल ने शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम से चुनाव लड़ाएगी, सभी वार्डों में प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। नगर पंचायत में सभी आवेदन आ चुके हैं। इस दौरान तौकीर आलम, धर्मराज चौहान, अनुराग पांडेय, कात्यायनी मिश्रा, मनोज यादव, विमलेश वर्मा, नवीन सिन्हा, राजू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन