फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation will earn even from dead animals in Gorakhpur

गोरखपुर: मृत पशुओं से भी कमाई करेगा नगर निगम, जानिए कैसे होगी आमदनी

Fri, 01 Oct 2021 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 PM IST
सार

नगर निगम शहर के मृत पशुओं के निस्तारण को वैज्ञानिक ढंग से करने के लिए कोलकाता की एक कंपनी से करार करने जा रही है।

विज्ञापन
Municipal corporation will earn even from dead animals in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में मरने वाले पशु आने वाले समय में नगर निगम के लिए बोझ नहीं बल्कि आमदनी का जरिया बन जाएंगे। नगर निगम इन मृत पशुओं के चमड़े, हड्डियों और नाखूनों से कमाई करेगा। यह नगर निगम की ओर से मृत पशुओं के निस्तारण के लिए एक कंपनी के माध्यम से लगाए जाने वाली अत्याधुनिक मशीन से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


नगर निगम शहर के मृत पशुओं के निस्तारण को वैज्ञानिक ढंग से करने के लिए कोलकाता की एक कंपनी से करार करने जा रही है। इसके लिए नगर निगम बोर्ड ने भी स्वीकृति दे दी है। इसी क्रम में कोलकाता की एटीके इंजीनियरिंग सर्विसेज नगर निगम क्षेत्र में एक अत्याधुनिक मशीन लगाने जा रही है। कंपनी के निदेशक आलोक करन ने बताया कि मृत पशुओं के चमड़े के अलावा हड्डियां और फैट का भी व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बताया कि इस मशीन के जरिए मृत पशुओं के चमड़े को अलग करके इनकी बिक्री की जाएगी। हड्डियों और हड्डियों के चूर्ण का भी व्यावसायिक इस्तेमाल होगा क्योंकि इसका इस्तेमाल मुर्गियों का दाना बनाने वाली कंपनियां करती हैं। इसके अलावा पशुओं के नाखूनों को भी मशीन के द्वारा अलग करके इसको भी बेचने का काम किया जाएगा। वहीं मृत जानवरों के फैट को भी प्यूरीफाई कर निकाल लिया जाएगा, जिसका कास्मेटिक कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। वहीं प्लांट से निकलने वाली पानी को पूरी तरह से प्यूरीफाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मृत पशुओं के वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण के लिए कोलकाता की एक कंपनी से बातचीत चल रही है। जल्द ही कंपनी अपने प्रोजेक्ट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देगी। कंपनी मृत पशुओं का न सिर्फ वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करेगी बल्कि पशुओं के चमड़े, हड्डियों, नाखूनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करेगी। नगर निगम को भी इससे आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed