फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation will build sports stadium in Netaji Subhash Chandra Bose Nagar of Gorakhpur

गोरखपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बनेगा खेल स्टेडियम, नगर निगम कराएगा निर्माण

Sun, 07 Nov 2021 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 03:18 PM IST
सार

खेल स्टेडियम में फुटबॉल के लिए 110 मीटर गुना 70 मीटर आकार के फील्ड के अलावा दर्शकदीर्घा, प्लेयर ड्रेसिंग रूम, रेफरी ड्रेसिंग रूम, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाना है।

विज्ञापन
Municipal Corporation will build sports stadium in Netaji Subhash Chandra Bose Nagar of Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में नगर निगम खेल स्टेडियम बनवाएगा। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्टेडियम के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। शासन से भी इस संबंध में स्वीकृति के संकेत मिल चुके हैं। मेयर सीताराम जायसवाल के साथ चर्चा के बाद इसे नगर निगम कार्यकारिणी और बोर्ड में रखा जाएगा। मंजूरी के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड में नगर निगम की करीब 8.50 एकड़ जमीन है। इसे खेल स्टेडियम के लिए मुफीद माना गया है। खेल स्टेडियम में फुटबॉल के लिए 110 मीटर गुना 70 मीटर आकार के फील्ड के अलावा दर्शकदीर्घा, प्लेयर ड्रेसिंग रूम, रेफरी ड्रेसिंग रूम, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाना है। ऐसे में यह जमीन स्टेडियम के लिए सही मानी गई। इस स्टेडियम में क्रिकेट को छोड़ लगभग सभी खेल खेले जा सकेंगे।  इसके बाद नगर निगम ने इसके लिए प्रोजेक्ट तैैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड की जमीन पर स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें फील्ड के अलावा ड्रेसिंग रूम, प्रकाश की व्यवस्था, स्कोर बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कैंटीन आदि का भी निर्माण होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट से प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले यहां कॉलोनी बसाने की थी योजना
गोरखपुर। सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित जमीन पर नगर निगम की पहले कॉलोनी बसाने की योजना थी लेकिन आसपास काफी संख्या में हॉस्टल और स्कूल आदि होने और आसपास के लोगों की मांग को देखते हुए स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed