फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation asked PWD- Tell me how many shops will

Gorakhpur News: नगर निगम ने पीडब्लूडी से पूछा- बताएं कितनी दुकानें टूटेंगी?

Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation asked PWD- Tell me how many shops will
- असुरन क्षेत्र के व्यापारियों को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग से मांगा विवरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। असुरन से पिपराइच सड़क का चौड़ीकरण होना है। इस कारण नगर निगम और निजी क्षेत्र की कई दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिख कर पिपराइच असुरन फोरलेन निर्माण संबंधी जानकारी मांगी है। उसमें उन्होंने पूछा है कि सड़क चौड़ीकरण की जद में निगम और निजी क्षेत्र की कितनी दुकानें आ रही हैं।
शनिवार को असुरन क्षेत्र के व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। मुख्य अभियंता को लिखे पत्र में अपर नगर आयुक्त ने लिखा कि असुरन चौक से पिपराइच रोड के दुकानदार रमेश चंद्र गुप्ता, मणिनाथ गुप्ता के साथ लगभग 50 अन्य दुकानदार एवं व्यापारियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि असुरन चौक से पिपराइच रोड को फोनलेन बनाए जाने के रोड मैप की छाया प्रति उपलब्ध कराने के साथ यह भी बताया जाए कि सड़क कितनी चौड़ी होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया था कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। किन्ही वजहों से तोड़नी पड़ी तो उस क्षेत्र में अगर निगम की जमीन होगी तो निगम सदन की स्वीकृति से शापिंग काॅम्पलेक्स बना आवंटन में दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों में दुकान टूटने का डर
पिपराइच से असुरन मार्ग को फोरलेन बनाए जाने के कारण नगर निगम और निजी क्षेत्र की काफी दुकानें पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। दुकानों के तोड़ दिए जाने की आशंका से भयभीत असुरन क्षेत्र के व्यापारियों ने शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना था कि इसी दुकान से उनकी रोजी-रोटी चलती है। इसको लेकर कोई ऐसा समाधान तलाश किया जाए जिससे उनकी दुकानें न तोड़नी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed