{"_id":"6a21e9b64ee12e55b802ada0","slug":"municipal-commissioner-reviews-swachh-bharat-mission-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1343761-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लापरवाही पर नगर आयुक्त नाराज, फ्रेश वेस्ट निस्तारण करने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लापरवाही पर नगर आयुक्त नाराज, फ्रेश वेस्ट निस्तारण करने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट
Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की बैठक में सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और विभिन्न एजेंसियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में नालों की सफाई में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और फर्मों को सख्त निर्देश दिए। वहीं फ्रेश वेस्ट निस्तारण करने वाली फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया।
नगर आयुक्त ने सभी नालों की शत प्रतिशत तलीझाड़ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्लैब के नीचे जमा सिल्ट और कूड़े को बांस की सहायता से निकालने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बरसात से पहले सभी निर्माणाधीन नालों को जोड़ने और कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) तक जाने वाली कूड़ा गाड़ियों की संख्या और कूड़े की मात्रा की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने जीटीएस पहुंचने वाली सभी गाड़ियों की वेट स्कैनिंग और कैमरे के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसबीएम के तहत कार्यरत विभिन्न फर्मों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने जेएस एनवायरमेंट के कार्यों पर असंतोष जताया। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन संचालन, रात्रिकालीन सफाई और स्वीपिंग मशीन से सफाई के कार्य को संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाले ड्राइवरों और हेल्परों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही वीटीएमएस के माध्यम से सभी वार्डों के निर्धारित रूट को शत-प्रतिशत कवर करने को कहा। एमआरएफ सेंटरों के संचालन में खामियां मिलने पर देवेश ट्रेडिंग कंपनी को भी फटकार लगाई गई। वहीं फ्रेश वेस्ट के निस्तारण का कार्य कर रही हेराइजन सॉल्यूशन फर्म द्वारा कार्य में लगातार लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फर्म को नगर निगम की सभी परियोजनाओं से ब्लैकलिस्ट करने तथा उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि संबंधित फर्म को हटाकर नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया तत्काल आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने एसबीएम के तहत कार्यरत सभी फर्मों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ कार्य करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।