{"_id":"614de30b8ebc3e01c03b0e80","slug":"mumbai-police-took-heft-away-from-house-in-train-at-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का चोर गिरफ्तार: ट्रेन में चोरी करने वाले को घर से पकड़कर ले गई पुलिस, इन सामानों को किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई का चोर गिरफ्तार: ट्रेन में चोरी करने वाले को घर से पकड़कर ले गई पुलिस, इन सामानों को किया बरामद
Fri, 24 Sep 2021 08:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:12 PM IST
सार
एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के देवरिया चमन निवासी प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ ट्रेनों में यात्रियों के लैपटॉप, पॉवर बैंक, पेन ड्राइव आदि सामानों की चोरी कर रहा था। चोरी की इन बढ़ती घटनाओं से बोरोवली मुंबई रेलवे पुलिस गिरोह के लोगों की खोज में थी और एक दिन रंगे हाथ चोरी में वांछित इस आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रेनों में मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के वाले शातिर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सिद्धार्थनगर पहुंची। टीम ने त्रिलोकपुर पुलिस के सहयोग से चोरी करने वाले को देवरिया चमन गांव से गुरुवार को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप और अन्य सामान बरामद करने के साथ ही टीम उसे मुंबई लेकर गई।
विज्ञापन
एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के देवरिया चमन निवासी प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ ट्रेनों में यात्रियों के लैपटॉप, पॉवर बैंक, पेन ड्राइव आदि सामानों की चोरी कर रहा था। चोरी की इन बढ़ती घटनाओं से बोरोवली मुंबई रेलवे पुलिस गिरोह के लोगों की खोज में थी और एक दिन रंगे हाथ चोरी में वांछित इस आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने चोरी के इन सामानों को त्रिलोकपुर थाने के गांवों में बिक्री की जानकारी दी। इस जानकारी पर महाराष्ट्र पुलिस इंस्पेक्टर सचिन लोखंडे, कांस्टेबल सुशांत शिंदे, सुरेश एल्ला, पीएन प्रशांत सालुंके, पीसी रविंद्र ठाकुर ने मुंबई से पता करते हुए पहुंचे। इसके बाद टीम बनाकर टीम बनाकर आरोपी प्रदीप कुमार की निशानदेही पर तीन लैपटाप, 15 पेन ड्राइव, तीन पॉवर बैंक, चार हार्ड डिस्क, एक बड़ा ब्लूट्रूथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी प्रदीप कुमार अपने को लैपटॉप आदि का कारीगर बताकर चोरी के इन सामानों को यहां के लोगों में बेचता था।