फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mukul Ghosh got identity in Municipal Corporation Gorakhpur

मुकुल को ‘कथित’ से मिल ही गया छुटकारा, कई साल से नगर निगम का लगा रहे थे चक्कर

Sat, 29 Feb 2020 03:41 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Feb 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Mukul Ghosh got identity in Municipal Corporation Gorakhpur
इनसेट में मुकुल घोष। - फोटो : अमर उजाला।

आखिरकार बशारतपुर पूर्वी निवासी मुकुल कुमार घोष को उनकी पहचान मिल ही गई। अब नगर निगम उन्हें ‘कथित’ मुकुल कुमार घोष नहीं कहेगा। निगम ने अपने सभी दस्तावेजों में उनके नाम के आगे से ‘कथित’ शब्द हटा दिया है।

विज्ञापन


बशारतपुर पूर्वी में मुकुल कुमार घोष का अपना मकान है। नगर निगम के दस्तावेजों में उनके मकान का नंबर 131-बी है। उन्होंने जब मकान बनाया तब ही नगर निगम में गृहकर निर्धारित करा लिया था। जब उनका गृह, जल और सीवर कर बिल आया तो उसमें मुकुल कुमार घोष के नाम के आगे ‘कथित’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन


इस बात को आठ साल हो गए और मुकुल तब से ही अपने नाम के आगे लिखे ‘कथित’ शब्द को हटवाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। अमर उजाला ने मुकुल घोष की इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुकुल ने बताया कि फरवरी में उन्हें टैक्स की रसीद प्राप्त हुई उसमें उनके नाम के आगे से ‘कथित’ शब्द हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed