{"_id":"6526f3216f5603f7c3079e68","slug":"mst-facility-will-soon-be-available-in-electric-buses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-334011-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बसों में जल्द मिलेगी एमएसटी की सुविधा, विभिन्न रूटों पर तय किया गया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बसों में जल्द मिलेगी एमएसटी की सुविधा, विभिन्न रूटों पर तय किया गया किराया
Thu, 12 Oct 2023 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:23 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने एमएसटी की सुविधा दिए जाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। ये एमएसटी तीन तरह के बनेंगे। पहला निर्धारित रूट के लिए, जिसके माध्यम से यात्री निर्धारित मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे। दूसरा किसी भी रूट के लिए बनेगा।
विज्ञापन
ई-बस गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें हर दिन टिकट खरीदने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इलेक्ट्रिक बस में जल्द ही उन्हें मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) पर सफर करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मासिक किराया निर्धारित कर लिया गया है। इस पर समिति की मोहर लगना बाकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने एमएसटी की सुविधा दिए जाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। ये एमएसटी तीन तरह के बनेंगे। पहला निर्धारित रूट के लिए, जिसके माध्यम से यात्री निर्धारित मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे। दूसरा किसी भी रूट के लिए बनेगा।
विज्ञापन
इस पर यात्री किसी भी मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे और तीसरा ओपेन कार्ड बनेगा। इस कार्ड को 500 रुपये से रिचार्ज कराना होगा। कार्ड में जब तक पैसा रहेगा, यात्री अपनी सुविधानुसार यात्रा कर सकेंगे। एक बार एमएसटी बन जाने के बाद तय समय के बाद नवीनीकरण होता रहेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एम्स में भी ठेले-फड़ वाले डेरा जमाने लगे, दलालों के सांठगांठ की आशंका
स्वतंत्रता सेनानियों व दिव्यांगों के अगल होंगे एमएसटी : दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अलग से एक वर्ष के लिए कार्ड बनेगा। 100 रुपये शुल्क के साथ फाॅर्म भरना होगा। एमएसटी पर भी नियमानुसार किराए में छूट प्रदान की जाएगी।
Trending Videos
10 फीसदी कम होगा किराया
इलेक्ट्रिक बसों में जो किराया वर्तमान में लग रहा है एमएसटी बनवाने के बाद उस किराए पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। सामान्य तरीके से जाने तो तीन किमी का 30 दिन का किराया 330 रुपये है। एमएसटी बनवाने पर ये किराया 297 रुपये हो जाएगा।
एमएसटी के प्रस्ताव तैयार है। बोर्ड की सहमति बनते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एमएसटी से कम किराए पर लोग सफर कर सकेंगे, इससे उन्हें सुविधा होगी। -पीके तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी।
एमएसटी के प्रस्ताव तैयार है। बोर्ड की सहमति बनते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एमएसटी से कम किराए पर लोग सफर कर सकेंगे, इससे उन्हें सुविधा होगी। -पीके तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी।