{"_id":"5f62ef9b8ebc3ef4826d16cb","slug":"mp-ravi-kishan-raised-the-issue-of-making-railway-hospital-a-medical-college-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने संसद में उठाया रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का मुद्दा, रेल मंत्री से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने संसद में उठाया रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का मुद्दा, रेल मंत्री से की मांग
Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
सदर सांसद रवि किशन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद में ललित नारायण मिश्र केंद्रीय चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि गोरखपुर का रेलवे चिकित्सालय जो भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन है, इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। इस कमी के कारण यहां आने वाले गंभीर रोगियों को रेफर करना पड़ता है। ऐसे में इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद पूर्वांचल के कई जिलों के छात्रों को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले 23 सितंबर को सांसद रवि किशन का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह ने डिवीजन कमेटी लखनऊ में हुए बैठक में यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन