फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan Met BJP National President JP Nadda in Delhi

मुलाकात: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सांसद रवि किशन, चुनावों में जीत हासिल करने का लिया मंत्र

Fri, 18 Jun 2021 07:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 07:58 AM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का लिया मंत्र।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan Met BJP National President JP Nadda in Delhi
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से गुरुवार को दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने संसदीय क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्य और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उन्हें दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सांगठनिक और सेवा कार्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इन दिशानिर्देश का पालन कर निश्चित ही पार्टी आगामी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। जो भी निर्देश मिले हैं उन्हें जमीन पर उतारने का काम सभी मिल कर करेंगे। 
विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सांसद हैं। संगठन के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ देशविरोधी ताकतों से लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के बड़े मुद्दों को समाधान के रास्ते पर लाने का काम भाजपा ने किया है, आगे भी पार्टी देश हित में लगातार बड़े फैसले लेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद खुद का ऊर्जावान महसूस कर रहे सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी जीत के लिए मिल कर मनोयोग से कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed