फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan counted achievements of Modi government

गोरखपुर में बोले सांसद रवि किशन: देश में जनता की सरकार, जनहित ही प्राथमिकता

Thu, 02 Jun 2022 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jun 2022 08:57 PM IST
सार

सांसद ने रवि किशन ने कहा कि पहले सरकारी योजनाएं कागजों पर बनती और कागजों में ही लागू होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। काम जमीन पर दिखता है। प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में ही अनुच्छेद 370 व 35-ए को हटाया गया। 

विज्ञापन
MP Ravi Kishan counted achievements of Modi government
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला और बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद रवि किशन ने कहा कि अब देश में जनता की सरकार है। जनहित ही प्राथमिकता है। देश और प्रदेश की जनता को निशुल्क राशन मिल रहा है। खेती-किसानी के लिए सम्मान निधि है। महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक भी दिया गया है।
विज्ञापन


सांसदों ने बृहस्पतिवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में मोदी सरकार के कामकाज का ब्योरा दिया। प्रेस काफ्रेंस करके कहा कि मोदी सरकार का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जनता को निशुल्क बिजली कनेक्शन व रसोई गैस दी गई है। 
विज्ञापन


हर जरूरतमंद को आवास व शौचालय मिला है। निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। विकास की गति तेज है। गोरखपुर में ही एम्स और खाद कारखाना बन गया है। फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। संक्रामक बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) बना है। आरएमआरसी में शोध होगा। इससे संक्रामक बीमारियों की चुनौती से निपटने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जमीन पर दिखता है काम

सांसद ने रवि किशन ने कहा कि पहले सरकारी योजनाएं कागजों पर बनती और कागजों में ही लागू होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। काम जमीन पर दिखता है। प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में ही अनुच्छेद 370 व 35-ए को हटाया गया। 

अब देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान की संकल्पना साकार हो गई है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी मिली है। रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। दिव्य काशी और भव्य काशी का निर्माण हो चुका है। सनातन संस्कृति की देश-दुनिया में गूंज है।

कोरोना से निपटने में दिखाई तत्परता

शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि देश में सशक्त नेतृत्व है। दुश्मनों ने जब हिमाकत की, तब सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया गया। कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने में मोदी सरकार ने तत्परता दिखाई। इसकी देश-दुनिया में तारीफ भी हुई है। मोदी है तो मुमकिन वाली बात भी सही साबित हुई है।
सीएम योगी ने धरातल पर उतारीं योजनाएं

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन योजनाओं को लागू किया, उसे धरातल पर उतरने का काम गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। हर व्यक्ति की सुरक्षा का संकल्प है। महिला सुरक्षा प्राथमिकता में है। उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली पर महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस की सौगात भी मिली है। प्रेस काफ्रेंस के दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, हरिकेश राम त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या व मनोज अग्रहरि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed