फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Inter College Dominates Metropolitan Wrestling Competition

Gorakhpur News: महानगर कुश्ती प्रतियोगिता में एमपी इंटर कॉलेज का दबदबा

Fri, 04 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
MP Inter College Dominates Metropolitan Wrestling Competition
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी महानगर तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया के संयोजकत्व में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में हुआ। प्रतियोगिता में एमपी इंटर कॉलेज के पहलवानों का दबदबा रहा। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के पहलवानों ने नौ स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालक वर्ग में 35 किग्रा में पवन, 38 किग्रा में राज यादव (भौवापार), 41 किग्रा में उत्कर्ष (एमपी), 48 किग्रा में अनूप यादव (एमपी), 52 किग्रा में विक्की यादव (एमपी), 57 किग्रा में अंश सिंह (एमपी) और 75 किग्रा में नितेश यादव (महात्मा गांधी इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक जीते। 17 वर्षीय बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में 45 किग्रा में रोशन यादव और 48 किग्रा में अंकित यादव (महावीर छपरा), 51 किग्रा में सतीश कुमार, 55 किग्रा में पवन (एमपी इंटर कॉलेज), 60 किग्रा में अरुण गुप्ता और 80 किग्रा में विवेक चौहान (जुबिली इंटर कॉलेज) ग्रीको रोमन वर्ग में 45 किग्रा में साहिल आलम, 48 किग्रा में सुप्रभाकर निषाद, 51 किग्रा में रितिक शर्मा और 55 किग्रा में शिवानंद यादव (एमपी इंटर कॉलेज), 60 किग्रा में सत्यम यादव और 92 किग्रा में अंश यादव (जुबिली इंटर कॉलेज), 80 किग्रा में अमन यादव (मदन मोहन मालवीय) ने स्वर्ण जीता। 19 वर्षीय बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में आदित्य यादव व इरशाद शाह (जुबिली), कृष्ण सिंह (मारवाड़), अमन यादव व अनिमेष यादव (एमपी इंटर कॉलेज) और अभिषेक पटेल (नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग के ग्रीको रोमन में मृत्युंजय शाही व सतीश यादव (जुबिली), बिट्टू निषाद जीते। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुश कुमार सिंह, राजेश यादव, अविनाश मिश्रा, अमित विक्रम पांडेय, जितेंद्र नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed