फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Inter College champion in all three categories of football competition

Gorakhpur News: फुटबाल प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में एमपी इंटर कॉलेज चैंपियन

Thu, 22 Aug 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
MP Inter College champion in all three categories of football competition
फुटबाल प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में एमपी इंटर कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन

- क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित हुई माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग अंडर-14, 17 व 19 वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को क्षेत्रीय क्रीडांगन के खेल मैदान पर आयोजित हुई। अंडर-17 व 19 की प्रतियोगिता एमजी इंटर कॉलेज और अंडर-14 की प्रतियोगिता एमपी इंटर कालेज के संयोजकत्व में हुई। तीनों ही वर्गों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एमपी इंटर काॅलेज विजेता बना।
महानगर तहसील से अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता में केवल तीन टीमों एमपी इंटर कालेज, एमजी इंटर कालेज व अभयनंदन इंटर कालेज ने प्रतिभाग किया। मुकाबले का पहला मैच एमपी इंटर कालेज और अभिनंदन के बीच हुआ। जिसमें एमपी इंटर कालेज की टीम ने सेमीफाइनल का मुकाबला 2-0 से जीत लिया, वहीं फाइनल मुकाबला एमजी इंटर कालेज और महाराणा प्रताप के बीच हुआ। जिसमें एमपी इंटर कालेज की टीम ने 3-0 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंडर 17 बालक वर्ग के मैच में एमपी इंटर काॅलेज एवं एमजी इंटर कालेज की ही टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सीधे खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर रही, लेकिन मध्यांतर के बाद महाराणा प्रताप के खिलाड़ियों ने एमजी के खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और इस तरह से अंत तक एमपी की टीम 2-0 से विजयी हुई। अंडर-14 के मैच में भी एमपी की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विजेता व उपविजेता के खिलाड़ियों को मंडलीय क्रीड़ा सचिव डाॅ. अरुणेंद्र राय, जनपद सचिव संतोष सिंह व शारीरिक शिक्षा महा परिषद के पदाधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने मेडल और ट्राफी प्रदान किया।
विज्ञापन

मैच के पूर्व खिलाड़ियों से परिचय क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने किया। इस दौरान विवेकानंद मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विशाल विष्ट, हरिश्चंद्र, अच्छे लाल, सुशील त्रिपाठी तथा राम हरि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed