फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Movement of five planets will change from December 13 auspicious works will stop

ग्रहों का राशि परिवर्तन: 13 दिसंबर से पांच ग्रहों की बदलेगी चाल, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

Thu, 07 Dec 2023 11:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 11:51 AM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी 16 दिसंबर को रात्रि में एक बजकर 26 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा और यह पौष शुक्ल चतुर्थी दिन सोमवार 15 जनवरी की सुबह नौ बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
Movement of five planets will change from December 13 auspicious works will stop
दिसंबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इस महीने की 13 तारीख से सूर्य के साथ पांच ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण किसी के कॅरिअर में बदलाव होगा तो किसी का कारोबार चमकेगा।

विज्ञापन


ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, ग्रहों के राजकुमार बुध, गुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन दिसंबर में होने जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव 12 राशियों पर नजर आएगा। सबसे पहले बुध ग्रह वक्री होंगे। इसके बाद सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा गुरु अपनी स्वराशि यानी मेष राशि में रहते हुए मार्गी होंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि ग्रहों के राजकुमार बुध 13 दिसंबर को दोपहर 12:38 बजे वक्री हो जाएंगे और दो जनवरी 2024 तक उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद बुध मार्गी होंगे। बुध की वक्री चाल वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए फलदायक व शुभ होगी। सूर्य 16 दिसंबर की शाम को 4:09 बजे गोचर करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही धनु संक्रांति की शुरुआत होगी और खरमास लग जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से बदला मौसम, लोगों को सताने लगी ठंड

मेष और कन्या राशि के लिए फलदायी
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में होगा और वह 25 दिसंबर को सुबह 6:55 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल 28 दिसंबर की सुबह 12:36 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे।

धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति कई घटनाओं का कारण बन सकती हैं। ये युति मेष और कन्या राशि वालों के लिए फलदायी होगा। 28 दिसंबर को बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। बुध सुबह 10:39 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह गोचर वृषभ और धनु राशि वालों के लिए उन्नतिकारक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: युवती ने लगाई गुहार: बोली- साहब! मेरी मां ने मुझे हरियाणा में चार लाख में बेच दिया है, बचा लीजिए

देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को सुबह 8:09 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे। गुरु का मार्गी होना मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए जीवन में सुख व समृद्धि लाएगा। इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा।

16 से लगेगा खरमास, 15 जनवरी को होगा समाप्त
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी 16 दिसंबर को रात्रि में एक बजकर 26 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा और यह पौष शुक्ल चतुर्थी दिन सोमवार 15 जनवरी की सुबह नौ बजकर 13 मिनट तक रहेगा। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को हो जाएगा। इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी और मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed