{"_id":"6b0c94a42892dc45210acca3","slug":"motorcyclist-dies-after-being-struck-by-a-jcb-machine-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1533726-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पिपराइच। थाना क्षेत्र के बेला कांटा चौराहे पर रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरा गांव निवासी रामसागर के बेटे प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण रविवार शाम बाइक से सोनबरसा की तरफ से अपने घर जा रहे थे। बेला कांटा स्थित पेट्रोल पंप के पास तेल भरवाकर निकल रही जेसीबी की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराया जा रहा है। जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।