{"_id":"5e24524b8ebc3e4b5b6f4f7c","slug":"mother-came-home-after-forgetting-child-in-market-police-found-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में अजीबोगरीब वाकया: बच्चा लेकर बाजार गई मां, भूलकर चली आई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में अजीबोगरीब वाकया: बच्चा लेकर बाजार गई मां, भूलकर चली आई घर
Sun, 19 Jan 2020 06:28 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कलवारी (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कलवारी (बस्ती)।
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 19 Jan 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
चार घण्टे के प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे को ढूढ़ निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मुख्य कस्बे कुसौरा में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अजीबोगरीब वाकया सामने आया। पड़री गांव से बाजार आई एक मां सामान खरीदने में इतनी मशगूल हुई कि उसे भूल गया कि वह अपने चार वर्ष के बच्चे को भी साथ लेकर आई है। घर पहुंचने पर जब बच्चे की दादी ने टोका तो हक्काबक्का रह गई। पुलिस की मदद से चार घंटे बाद बच्चे को ढूंढ निकाला गया।
एसआई दिलीप सिंह का कहना है कि रविवार को लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के शिव तिराहे पर एक बच्चे को रोता देख वह उसके पास पहुंचे। बच्चे से पूछा तो उसने अपना नाम अंशू बताया। सिपाही राहुल सिंह व मंजीत कुमार उसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला और क्षेत्र के रानीपुर, सुजावलपुर, मुस्तफाबाद, अमिलहा गांव में पहचान कराने ले गए किंतु कामयाबी नहीं मिली।
विद्युत उपकेंद्र कुसौरा के पास बच्चे को लेकर पहुंचे तो वह गांव की तरफ का रास्ता दिखाते हुए बताया कि उसके घर इधर से जाते हैं। तब पुलिस उसे पड़री लेकर पहुंची जहां बच्चे को ढूंढते हुए परिवार के लोग रोते बिलखते थाने की तरफ जाते मिले। पुलिस ने मां सीमा, दादी विद्या निवासी सेखपुरा को बच्चे को सौंप दिया। सीमा ने बताया कि अंशू को लेकर बाजार गई थी। सामन लेने के दौरान वह कहीं चला गया। उसे सुध नहीं रही और भूल कर घर चली आई।