फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother and daughter attacked after entering their house over a dispute of snatching money from their son

Gorakhpur News: बेटे से रुपये छीनने के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला

Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter attacked after entering their house over a dispute of snatching money from their son
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार में बेटे से रुपये छीनने के विवाद को लेकर दबंगों ने हदें पार कर दीं। विरोध करने पर दो सगे भाइयों ने घर पर धावा बोलकर महिला और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने लकड़ी काटने वाली मशीन से मां-बेटी को काटने का प्रयास किया और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंडा बाजार निवासी पीड़िता तारा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जून को उनके बेटे अभय को गांव के ही दो सगे भाइयों अनिल कुमार और रवि कुमार उर्फ वकील ने चौराहे पर रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। अभय द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उसी दिन शाम करीब आठ बजे अनिल कुमार और रवि कुमार नशे की हालत में लाठी-डंडा और लकड़ी काटने वाली मशीन लेकर उनके घर पहुंच गए।

उस वक्त तारा देवी और उनकी बेटी अमृता घर पर थीं, जबकि उनके पति और बेटा दूध देने गए थे।
तारा देवी के अनुसार, आरोपियों ने घर के गेट पर डंडे और ईंट से हमला किया और अभय को बाहर निकालने की मांग करते हुए मशीन से काट डालने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मशीन चलाकर मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडे, लात और घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। अपनी मां को बचाने आई बेटी अमृता को भी आरोपियों ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी मां-बेटी को लकड़ी काटने वाली मशीन से काटने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed