{"_id":"6ace95cf491c834f03025caf","slug":"accused-of-taking-wife-by-the-hand-into-the-house-fir-lodged-for-threatening-gorakhpur-news-c-209-1-skn1001-158892-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी का हाथ पकड़कर घर में ले जाने का आरोप, धमकी देने पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी का हाथ पकड़कर घर में ले जाने का आरोप, धमकी देने पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के युवक पर उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर घर में ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी की ओर से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, 26 सितंबर को शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान वार्ड का एक युवक उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पीड़ित के बड़े भाई ने युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग भी जुट गए।
इसके बाद आरोपी को उसके घर ले जाया गया और उसकी हरकत के बारे में पूछताछ की गई। आरोप है कि इस पर उसने सभी को अपने घर जाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि उनके भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उस समय वह दिल्ली में थे। जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंचे और आरोपी से घटना के बारे में पूछने गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।