फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADO Panchayat inspected the cleanliness drive and directed to prevent waterlogging.

Gorakhpur News: एडीओ पंचायत ने सफाई अभियान का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat inspected the cleanliness drive and directed to prevent waterlogging.
सेमरियावां। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सेमरियावां में चल रहे साफ-सफाई अभियान का एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में नालियों की सफाई और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने और आसपास जमा कचरे को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए गांव में साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। नालियों की नियमित सफाई के साथ ही जलभराव रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और आसपास गंदगी न जमा होने देने पर भी जोर दिया। अभियान का उद्देश्य मच्छरजनित और अन्य संचारी रोगों के प्रसार पर रोक लगाना और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed