फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than three lakh children of Gorakhpur will be vaccinated

कोरोना पर वार: गोरखपुर के तीन लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगा टीका, आज से चलेगा अभियान

Wed, 16 Mar 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Mar 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
More than three lakh children of Gorakhpur will be vaccinated
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए अब तीन लाख से ज्यादा बच्चों (12 से 14 वर्ष) को टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 16 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड से निर्मित वैक्सीन कोर्बेवैक्स मिल चुकी है। यह वैक्सीन 28-28 दिनों के अंतर पर बच्चों को लगाई जाएगी। शासन स्तर से बच्चों की सूची जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 साल तक के बच्चों की सूची लगभग तैयार कर ली है। तीन लाख से अधिक बच्चो को यह वैक्सीन लगाई जानी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कोर्बेवैक्स की 28-28 दिन पर दो डोज दी जाती है। यह स्वदेशी वैक्सीन है।
विज्ञापन


एडी हेल्थ कार्यालय में बच्चों को लगने वाली वैक्सीन की 6.95 लाख डोज आ चुकी है। 16 मार्च से इसकी शुरुआत की जाएगी। मंगलवार को बूथ का निर्धारण किया जाएगा। यह वैक्सीन भी मांसपेशियों में लगाई जाती है। दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में इसे स्टोर किया जाता है। इसकी .5 एमएल की एक खुराक होती है। बताया कि अब तक 15 से 17 वर्ष किशोरों को कोरोनारोधी कोवैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूची लगभग तैयार, अपडेट करना है

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि इस बार भी बच्चों के टीकाकरण के निर्देश आने के साथ ही उनकी संख्या भी शासन से आएगी। विभाग के पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक 12 से 14 वर्ष के करीब तीन लाख बच्चे हैं, जिन्हें टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।

पूर्व में बनी सूची के आधार पर संख्या

जन्म से- आठ वर्ष तक करीब 10 लाख बच्चे
नौ-12 वर्ष तक - चार लाख के करीब
13-17 वर्ष तक - 5.20 लाख

डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 12 से 14 वर्ष के किशोरों के लिए जिले को वैक्सीन मिल चुकी है। शासन बच्चों की लिस्ट उपलब्ध कराएगा। उसी के आधार पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 16 मार्च को बच्चों को टीका लगाया जाएगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed