{"_id":"61814f39b2d67d430f40d0e3","slug":"more-seven-thousand-covid-vaccines-installed-at-171-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 171 बूथों पर लगा सात हजार से अधिक कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 171 बूथों पर लगा सात हजार से अधिक कोविड का टीका
Tue, 02 Nov 2021 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:16 PM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरुर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसका असर यह है कि अब बूथों पर भीड़ कम हो रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए 171बूथ बनाए थे।
विज्ञापन
इन बूथों पर सात हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगाया है। राहत की बात यह है कि दूसरी डोज वाले लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। विभाग के सामने अब पहली डोज न लगवाने वाले लोगों का सकंट है। इसकी वजह से विभाग परेशान हैं। दोपहर होते ही अब बूथों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरुर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है। ऐसे में टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन