फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moradabad and Mirzapur dominate in Taekwondo.

Gorakhpur News: ताइक्वांडो में मुरादाबाद व मिर्जापुर का दबदबा

Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Moradabad and Mirzapur dominate in Taekwondo.
सहजनवां (गोरखपुर)। मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को मुरादाबाद और मिर्जापुर मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-17 और अंडर-19 के विभिन्न भार वर्गों में दोनों मंडलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रदेश के अलग-अलग मंडलों से पहुंचे करीब 150 बाल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह से ही प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले शुरू हो गए। इस दौरान अनुशासन और खेल भावना भी देखने को मिली। अंडर-17 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के तरुण ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लखनऊ के चंद बाबू को रजत पदक मिला। आगरा के विशाल और कानपुर के शिवेंद्र ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 38 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के आयुष्मान ने पहला स्थान हासिल किया। कानपुर के राजीव को रजत पदक मिला, जबकि लखनऊ के हर्ष और सहारनपुर के अंश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत और उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह ने कैप्टन मिश्रा को कैप व बैच लगाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed