{"_id":"6a273123f10a414ada0bc83c","slug":"monsoon-is-expected-to-hit-eastern-uttar-pradesh-from-june-16-17-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1348142-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना मानसून जारी रहेगी बारिश, लो प्रेशर एरिया बनने से बन रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना मानसून जारी रहेगी बारिश, लो प्रेशर एरिया बनने से बन रहा माहौल
विज्ञापन
गोरखपुर। दिन में तेज धूप के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर में कहीं बूंदबांदी हुई तो कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश। जनपद के बड़े भूभाग में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बिना मानसून बारिश इस हफ्ते जारी रह सकती है। लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से ऐसा हो रहा है।
सोमवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक नमी और तेज धूप के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का अनुभव हुआ।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि सतह पर पुरवा हवा चल रही है। करीब डेढ़ किमी ऊपर पछुआ हवा चल रही है। इसी वजह से लो प्रेशर एरिया बन रहा है और स्थानीय स्तर पर बारिश हो रही है। 10 जून से बारिश को लेकर अनुमान है लेकिन मंगलवार को यह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि 16 से 17 जून के बीच मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 12 जून से छिटपुट वर्षा की शुरुआत हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हो रही है लेकिन इससे गर्मी से स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है।