{"_id":"60f409148ebc3e79ad31f999","slug":"monkey-throw-out-a-man-in-roof-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बंदर ने युवक को छत से दिया धक्का, इलाज के लिए चंदा जुटने से पहले हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बंदर ने युवक को छत से दिया धक्का, इलाज के लिए चंदा जुटने से पहले हो गई मौत
Sun, 18 Jul 2021 04:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:27 PM IST
सार
छत पर खड़ा होकर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। तभी अचानक एक बंदर उनपर हमला कर दिया और छत से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छत पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे एक व्यक्ति को बंदर ने धक्का दे दिया। जिससे वह छत से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे। यहां पर हालत नाजुक देख डाक्टरों पीजीआई लखनऊ से इलाज कराने की सलाह दी तो पैसे के अभाव में पजिना गांव लेकर चले आए। जहां उनकी दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी इब्राहिम अंसारी (50) मुंबई में काम करते थे। तीन दिन पहले अपने घर आए थे। छत पर खड़ा होकर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। तभी अचानक एक बंदर उनपर हमला कर दिया और छत से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
इब्राहिम छत से नीचे खड़ंजा मार्ग पर गिर गए और सिर में गंभीर चोटी आई। परिजन उनको एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां भी स्थित खराब देख डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई को रेफर कर दिया।
जहां पर रविवार की दोपहर में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार माली हालत ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने इलाज के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे थे। इब्राहिम की मौत की खबर पहुंची। मृतक का एक लड़का था जो पहले ही मर चुका है। उनकी पत्नी भी मर चुकी है घर में सिर्फ एक बहू है। गांव के लोगों ने चंदा लगाकर उनका अंतिम संस्कार किया।