फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monkey died of disease in Gorakhpur Zoological Park

गोरखपुर: प्राणि उद्यान में बीमारी से बंदर की मौत, अस्वस्थ भालू की सेहत में सुधार

Wed, 24 Nov 2021 03:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 03:25 PM IST
सार

प्राणी उद्यान में बंदर की तबीयत अचानक दो दिन पहले खराब हो गई थी। उसे बाड़े से निकाल कर पशु अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया।

विज्ञापन
Monkey died of disease in Gorakhpur Zoological Park
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिड़ियाघर के अंदर एक और बंदर की मौत सोमवार की रात को हो गई। उसका लीवर संक्रमित हो गया था। पिछले दो दिनों से उसे बुखार भी था। प्राणी उद्यान की टीम उसका उपचार कर रही थी लेकिन सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि प्राणी उद्यान में बंदर की तबीयत अचानक दो दिन पहले खराब हो गई थी। उसे बाड़े से निकाल कर पशु अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। कुछ वन्य जीवों की तबीयत इधर खराब हुई थी। जिसमें एक बंदर और था लेकिन अब वह स्वस्थ्य है। इसके अलावा एक भालू भी कुछ अस्वस्थ हुआ था। अपने खानपान में कमी कर दी थी। लेकिन अब वह भी पहले की तरह भोजन कर रहा है। वहीं, बब्बर शेर (मादा) मरियम अब पहले से काफी स्वस्थ्य है। फहले वह भोजन नहीं कर रही थी लेकिन अब अपने आहार के बराबर भोजन ले रही है। इसे आठ किलो मीट दिया गया था उसे आसानी से उसने खा लिया था।
विज्ञापन

 
एक डॉक्टर के भरोसे पशु अस्पताल
प्राणी उद्यान में लगभग डेढ़ सौ के आस पास छोटे बड़े वन्य जीव हैं। इनके स्वास्थ्य के साथ इनके भोजन परीक्षण के लिए सिर्फ एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। तबीयत खराब होने से लेकर खान पान का जिम्मा इसी चिकित्सक पर है। इसके अलावा अन्य नर्सिंग स्टाफ के तौर पर शासन की तरफ से किसी नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed