फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monkey bit two children going to school panic in village at Gorakhpur

Gorakhpur News: स्कूल जा रहे दो बच्चों को बंदर ने काटा, गांव में दहशत

Tue, 10 Oct 2023 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 12:36 PM IST
सार

गांव के राजेश का बेटा नारायण (4) व ओमकार का बेटा ओम (5) सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोनों अभी घर के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बंदर ने हमला कर दिया। एक के गाल और दूसरे के हाथ पर काट लिया।

विज्ञापन
Monkey bit two children going to school panic in village at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के पाली गांव में सोमवार सुबह दो बच्चों को फिर बंदर ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि गांव में कई लोगों को बंदर अपना निशाना बना चुके हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के राजेश का बेटा नारायण (4) व ओमकार का बेटा ओम (5) सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोनों अभी घर के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बंदर ने हमला कर दिया। एक के गाल और दूसरे के हाथ पर काट लिया। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बंदर को किसी तरह से भगाए। उधर, जानकारी होते ही घरवाले भी पहुंच गए थे। फिर दोनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर गैंगस्टर,खाना-पैसा देने के बहाने किया था वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। पूरे गांव में इनका आतंक बढ़ गया है। पहले भी कई ग्रामीणों पर बंदर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। स्थिति यह है कि छत पर कोई भी सामना सुरक्षित नहीं रहता। इंसान को देखकर वे हमला करने के लिए दौड़ा लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed