Gorakhpur: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर गैंगस्टर,खाना-पैसा देने के बहाने किया था वारदात
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों पर गोरखनाथ थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज कर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से नाराज होकर आई किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों पर गोरखनाथ थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज कर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के बटराव निवासी संतोष राजभर, चौरीचौरा के निमिया ढाला निवासी राजू हुसैन और बिहार के बेतिया पेड़वा निवासी कृष्ण शाह को गिरोहबंद किया है। संतोष को गिरोह का सरगना बनाया गया है। घटना 16 अप्रैल 2023 को सामने आई थी।
किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह बक्सर की निवासी और उम्र 14 साल थी। घर पर किशोरी का अपनी भाभी से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर निकल गई। ट्रेन पकड़कर बिहार से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर राजू हुसैन मिल था और किशोरी को बताया था कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास ही वह रहता है।