फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molested women and made videos viral on social media

गोरखपुर में बेखौफ बदमाश: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Thu, 27 Apr 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Apr 2023 12:20 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में उरुवा इलाके में एक महिला से मारपीट और उससे दुष्कर्म करने का वीडियो बेखौफ बदमाशों ने वायरल कर दिया तो वहीं, चौरीचौरा इलाके में युवती के शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पहले इन्कार कर दिया। फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Molested women and made videos viral on social media
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में दो अश्लील वीडियो वायरल होने से बुधवार को सनसनी फैल गई। उरुवा इलाके में एक महिला से मारपीट और उससे दुष्कर्म करने का वीडियो बेखौफ बदमाशों ने वायरल कर दिया तो वहीं, चौरीचौरा इलाके में युवती के शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पहले इन्कार कर दिया। फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। इस मामले में चौरीचौरा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


झाड़ी में प्रेमी संग गई महिला से मारपीट, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
उरुवा इलाके में एक अश्लील वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झाड़ी में प्रेमी संग बैठकर बातचीत कर रही महिला को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। पहले तो उसके साथ मारपीट की गई और फिर उससे दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर उरुवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जब तक नहीं देंगे चढ़ावा, दस्तावेजों में ठीक नहीं हो पाएंगी खामियां
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को क्षेत्र के एक ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने किसी दोस्त के साथ बैठकर बातचीत कर रही है। तभी कुछ युवक पहुंचते हैं और अकेले में बैठे होने पर गाली देने लगते हैं। फिर युवक और महिला के साथ मारपीट की जाती है। इतने पर भी बेखौफ बदमाशों का मन नहीं भरा तो महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया।

इतने के बाद भी पुलिस के पास शिकायत नहीं आई। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल की होने की जानकारी हुई है। स्त्री मर्यादा का ध्यान रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी से इन्कार पर प्रेमी ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो व फोटो

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार में समायोजित एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाया और अब इन्कार कर रहा है। दबाव बनाने पर उसने वीडियो व फोटो को वायरल कर दिया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी और आईटी एक्ट की धाराओं में कसे दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: तहसील परिसर में आइए तो पानी की बोतल साथ लाइए, वरना रह जाएंगे प्यासे

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को चौरीचौरा थाना में युवती ने केस दर्ज कराया। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता छत्रपति शिवाजी नगर सूरत में रहते हैं। वर्ष 2019 में अपने माता-पिता के पास सूरत गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान बिहार के राहुल गुप्ता से हो गई। प्यार का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। 2019 से अब तक वह शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

1 अप्रैल 23 को शादी का दबाव बनाया तो हमें ट्रेन से लेकर गोरखपुर आया और मुझे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद उसने मेरा फोटो व वीडिया को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed