{"_id":"6566f25700aeca1661055c26","slug":"molested-with-girl-who-had-gone-to-market-in-gorakhpur-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजार को निकली युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजार को निकली युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा
Wed, 29 Nov 2023 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:42 PM IST
सार
पीपीगंज इलाके में रहने वाली एक युवती रविवार की शाम चार बजे सामान खरीदने बाजार निकली थी। उसका भाई भी साथ था। भाई एक दुकान पर सामान लेने लगा। युवती पास की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। एक युवक ने हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बा में सामान खरीदने गई 21 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोड़ी दूर पर मौजूद भाई बीचबचाव के लिए गया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके में रहने वाली एक युवती रविवार की शाम चार बजे सामान खरीदने बाजार निकली थी। उसका भाई भी साथ था। भाई एक दुकान पर सामान लेने लगा। युवती पास की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। एक युवक ने हाथ पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर भाई पहुंच गया।
उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती घर गई और घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद घरवालों के साथ थाने पर पहुंचकर केस दर्ज कराया।