फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation of teenage girl, case registered against three accused

Gorakhpur News: किशोरी से छेड़खानी, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Molestation of teenage girl, case registered against three accused
सहजनवां। इलाके के एक गांव की किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की गई। पिता शिकायत लेकर घर गए तो मनबढ़ ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रदीप, आकाश और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि मनबढ़ बेटी का फोटो और वीडियो एडिट कर गलत कार्य करने का दबाव बनाता है। 25 अक्तूबर को दोपहर के समय उनकी बेटी गांव के बाहर अकेले गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मनबढ़ अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बेटी को पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने किसी से बेटी को बचाया। पिता का आरोप है कि दो माह पहले भी मनबढ़ ने किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed