{"_id":"643cd2cb70364befe706dde6","slug":"molestation-in-gorakhpur-nauka-vihar-threatened-case-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के नौका विहार में हुई थी छेड़खानी, जिंदा नहीं जाने देने की धमकी देने वाले रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के नौका विहार में हुई थी छेड़खानी, जिंदा नहीं जाने देने की धमकी देने वाले रिहा
Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
सार
शनिवार सुबह सात बजे खोराबार थाना क्षेत्र की एक युवती अपने मंगेतर के साथ नौका विहार पर फोटो और वीडियो सूट कराने के लिए आई थी। युवती का आरोप है कि आरोपियों की ओर से भद्दी हरकतें की गईं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से तुम लोग जिंदा नहीं जा पाओगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के नौका विहार पर मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटो सूट कराने आई युवती से शनिवार सुबह अश्लील हरकत करने और जिंदा नहीं जाने देने की धमकी देने वालों को रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ फब्तियां कसने, सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद शांतिभंग (151) में चालान किया था। शांतिभंग में सजा सात साल से कम होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिल गई।
वहीं, पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि घटना में चार नहीं तीन आरोपी ही शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेंदुली-बेंदुली कजाकपुर निवासी अमित श्रीवास्तव (20) पुत्र धनंजय श्रीवास्तव और उसके छोटे भाई अनूप श्रीवास्तव (18) व भगत चौराहा निवासी अमित दुबे पुत्र अशोक दुबे (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के राप्ती नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह सात बजे खोराबार थाना क्षेत्र की एक युवती अपने मंगेतर के साथ नौका विहार पर फोटो और वीडियो सूट कराने के लिए आई थी। युवती का आरोप है कि आरोपियों की ओर से भद्दी हरकतें की गईं।
मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से तुम लोग जिंदा नहीं जा पाओगे। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।