फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molest a girl after entering her house in Gida area of Gorakhpur, his partner kept making videos.

Gorakhpur News: मनबढ़ घर में घुस युवती के गले पर रख दिया चाकू, किया दुष्कर्म- साथी बनाते रहे वीडियो

Mon, 26 Aug 2024 12:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गीडा के नौसढ़ में किराए का कमरा लेकर रहते हुए लोगों के घरों में काम करती है। युवती ने बताया कि 11 अगस्त की रात 11:30 बजे आरोपित अरुण नशे में उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसके गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। उसके साथी वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन
Molest a girl after entering her house in Gida area of Gorakhpur, his partner kept making videos.
मासूम से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ में निजी बस के कंडक्टर ने घर में घुसकर चाकू से डरा कर युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता के साथ नवंबर 2023 में भी आरोपित ने अपने साथियों के सहयोग से दुष्कर्म किया और वीडियाे बनाया था। शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन


इस बार भी पुलिस के नहीं सुनने पर महिला एसएसपी से मिलकर शिकायत की। इसके बाद गीडा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित कंडक्टर अरुण कुमार और उसके सहयोगी राहुल व प्रीति के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन


गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गीडा के नौसढ़ में किराए का कमरा लेकर रहते हुए लोगों के घरों में काम करती है। युवती ने बताया कि 11 अगस्त की रात 11:30 बजे आरोपित अरुण नशे में उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसके गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले आरोपित ने 23 नवंबर को एक होटल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसमें उसका साथ राहुल और प्रीति ने दिया था। उस समय तीनों आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद आरोपित वीडियो के आधार पर उसके साथ ब्लैकमेल करने लगा।


इसकी शिकायत लेकर वह थाने से लेकर नौसढ़ चौकी तक तहरीर लेकर दौड़ती रही। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। गीडा पुलिस जांच करते हुए आरोपितों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed