{"_id":"651e4c185976fb4e19031815","slug":"mmmut-three-girl-students-got-a-package-of-rs-21-lakh-one-got-a-package-of-rs-18-5-lakh-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: तीन छात्राओं को 21 लाख, एक को साढ़े 18 लाख का मिला पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: तीन छात्राओं को 21 लाख, एक को साढ़े 18 लाख का मिला पैकेज
Thu, 05 Oct 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:09 AM IST
सार
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्विद्यालय के छात्रों को बेहतर पैकेज मिल सके इस पर फोकस किया जा रहा है। बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आएं, इसके लिए प्रयास हो रहा है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की चार छात्राओं को अमेरिकी कंपनी बीएनवाई मेलॉन में कैंपस प्लेसमेंट मिला है। बीटेक कंप्यूटर साइंस की तीन छात्राओं को 21-21 लाख का और आईटी की एक छात्रा को 18.5 लाख रुपये का पैकेज मिला है। बीएनवाई मेलॉन कंपनी दुनिया भर के बैंकिंग संस्थानों को प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करती है।
विज्ञापन
बीएनवाई मेलॉन में प्लेसमेंट पाने वाली ये चारों छात्राएं एमएमएमयूटी के सत्र 2022-23 की छात्राएं हैं। इनका ड्राइव पहले ही हो गया था। अब परिणाम आया है। इस तरह सत्र 2022-23 में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 991 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी के मुताबिक बीएनवाई मेलॉन में बीटेक कंप्यूटर साइंस की तीन छात्राओं वंशिता तिवारी, अनुश्री तिवारी और अनुप्रिया शर्मा का चयन 21-21 लाख रुपये के पैकेज सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के पद पर हुआ है। इसी तरह बीटेक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्रा श्रेया पांडेय को 18.52 लाख रुपये के पैकेज पर डेवलपर पद ऑफर किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस समझाएगी- मत बजाइए तेज डीजे, नहीं माने तो जाएंगे जेल
पिछले सत्र में 1023 विद्यार्थियों को मिला था प्लेसमेंट
सत्र 2022-23 में कैंपस प्लेसमेंट एक हजार के पार पहुंचने की संभावना अभी भी बनी हुई है। तीन-चार कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव किया था। उसका परिणाम जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सत्र 2021-22 में पहली बार रिकॉर्ड 1023 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला था।