फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police will explain do not play loud DJ

अमर उजाला इंपैक्ट: गोरखपुर पुलिस समझाएगी- मत बजाइए तेज डीजे, नहीं माने तो जाएंगे जेल

Thu, 05 Oct 2023 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लोगों को हो रही असुविधा के मद्देनजर पहल की है। त्योहार में सुरक्षा के लिहाज से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें खास ध्यान रखा गया है कि तेज आवाज में डीजे न बजने दिया जाए ताकि लोगों को दिक्कतें न हो।

विज्ञापन
Gorakhpur police will explain do not play loud DJ
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा में अब तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ सकता है। अब दुर्गा प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल अफसर बनाया जाएगा। इसके अलावा डीजे संचालकों और मूर्ति स्थापना समिति के साथ पुलिस के जिम्मेदार बैठक करेंगे और उन्हें हाईकोर्ट के नियम-कानून को बताएंगे। उसके बाद भी पंडाल व जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजता मिला तो पहले पुलिस समझाएगी, नहीं माने तो डीजे सिस्टम जब्त कर लेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज कर जेल भेजेगी।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लोगों को हो रही असुविधा के मद्देनजर पहल की है। त्योहार में सुरक्षा के लिहाज से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें खास ध्यान रखा गया है कि तेज आवाज में डीजे न बजने दिया जाए ताकि लोगों को दिक्कतें न हो। एसएसपी ने बताया कि मूर्ति स्थापित करने वाली समितियों के अलावा डीजे संचालकों के साथ भी बैठक कर उन्हें भी नियम कायदा समझाया जाएगा। बताया जाएगा कि उल्लंघन पर डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी थानेदार अपने-अपने इलाके के मूर्तिकारों के संपर्क में रहें। कौन सा मूर्तिकार कितनी मूर्तियों को बना रहा है, इसका आंकड़ा जुटाया जाए। इसके बाद पुलिस खरीदारों का नाम पता नोट करेगी। इससे तय हो जाएगा कि जिले में कितनी मूर्तियां स्थापित होंगी और कहां पर हैं। वैसे तो कोशिश यह भी है कि परंपरागत मूर्तियों की ही स्थापना कराई जाए, नए को अनुमति न दी जाए। लेकिन, यह बाद में ही तय हो जाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पूजा समितियों के संपर्क में रहेगी। एसएसपी के आदेश के बाद बुधवार से ही पुलिस ने मूर्तिकारों के यहां पर पहुंचना भी शुरू कर दिया है। पुलिस एक-एक बिंदु पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे बनाई गई कार्ययोजना, ताकि सुरक्षा में न होने पाए चूक

एसएसपी ने बताया कि थाने और हर मूर्तिकार के यहां पर दरोगा रैंक के एक-एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया गया है, जो यह जानकारी जुटाएंगे कि कितनी मूर्तियां स्थापित हो रहीं हैं। मूर्तिकार से पुलिस यह फीडबैक लेगी कि उसके यहां से कहां-कहां और कितनी मूर्तियां गई हैं। उस जानकारी को समितियों की ओर से दी गई मूर्तियों की सूचना से मिलान कराकर सूची तैयार कराई जाएगी।

साथ ही मूर्ति जहां स्थापित हो रही है, उस क्षेत्र के एक-एक सिपाही को उसका नोडल बनाया गया है, जो यह सुनिश्चित कराएगा कि मूर्ति किस दिन स्थापित होगी, किस दिन और किस रूट से विसर्जन को जाएगी। माइक और साउंड बजने की क्षमता कोर्ट के निर्देशों के अनुसार है कि नहीं। साथ ही इस बार अग्निशमन यंत्र लगाने और बिजली कनेक्शन के बारे में भी निर्देशित किया गया है। सिपाही इसे भी सुनिश्चित कराएगा।

 

जिले में स्थापित हुई थीं तीन हजार से अधिक प्रतिमाएं

कोरोना काल में प्रतिमाएं कम स्थापित हुई थीं, लेकिन कोरोना के पहले के आंकड़ों को देखें तो जिले में तीन हजार से अधिक छोटी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। सभी जगहों पर सुरक्षा हो, इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इसे लेकर मातहतों के साथ बैठक कर निर्देश भी दे दिया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। पुलिस वाले एक-एक मूर्ति की जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा हर मूर्ति के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया जाएगा। डीजे, साउंड हाईकोर्ट के मानक के अनुसार ही बजेंगे। इसके लिए डीजे संचालकों के साथ बैठक भी की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed